आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार लिरिक्स

Aaj Nand Baba Ke Janme Krishna Murar

आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार लिरिक्स (हिन्दी)

आज नन्द बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार।।

भीनी भीनी खुशबु फैली,
ऐसी चले पुरवाई,
नन्द बाबा के अंगना में है,
बजी आज शहनाई,
धरती झूमि अम्बर झूमा,
धरती झूमि अम्बर झूमा,
झूम उठा संसार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार।।

देवी देवताओं ने भी,
अम्बर से भी फूल बरसाए,
दर्शन करने शिव भोला,
कैलाश से चलकर आए,
सांवली सूरत मोहनी मूरत,
सांवली सूरत मोहनी मूरत,
निरखत बारम्बार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार।।

यशोदा माँ बाहों के पलना,
में ललना को झुलाएं,
तिरलोकी की मिल गई दौलत,
मन ही मन मुस्काए,
सुन्दर मुखड़ा देख लाल का,
सुन्दर मुखड़ा देख लाल का,
करती प्यार दुलार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार।।

नटवर नागर मन मोहन का,
आओ पर्व मनाएं,
आओ उसी को नमन करें और,
आओ बलि बलि जाएं,
जिसके सर पर हाथ हो उसका,
जिसके सर पर हाथ हो उसका,
कभी ना माने हार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार।।

आज नन्द बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार,
दशो दिशाओं में,
हो रही जय जयकार,
आज नंद बाबा के,
जन्मे कृष्ण मुरार।।

See also  मेरे दिल में बस गया है दिलदार खाटू वाला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार Video

आज नन्द बाबा के जन्मे कृष्ण मुरार Video

Browse all bhajans by Shami

Browse Temples in India