Contents
आ जाओ प्रभु आ जाओ आकर दरश दिखा जाओ लिरिक्स
Aa Jao Prabhu Aa Jao Aakar Darash Dikha Jao
आ जाओ प्रभु आ जाओ आकर दरश दिखा जाओ लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: घर आया मेरा परदेसी।
आ जाओ प्रभु आ जाओ,
आकर दरश दिखा जाओ।।
भटक भटक कर हार गया,
प्रभु जी मुझ पर करो दया,
मेरा साथ निभा जाओ,
आ जाओं प्रभु आ जाओं।।
समझ ना आए कोई डगर,
जाऊं इधर या जाऊं उधर,
मुझको राह दिखा जाओ,
आ जाओं प्रभु आ जाओं।।
अब तो धीरज छूट गया,
मैं तो पूरा टूट गया,
आकर धीर बंधा जाओ,
आ जाओं प्रभु आ जाओं।।
लोग कहे तुम आते हो,
चमत्कार कर जाते हो,
फिर इतिहास रचा जाओ,
आ जाओं प्रभु आ जाओं।।
बिन्नू बाट उडीक रहा,
श्याम सुनो अब मेरा कहा,
सिर पर हाथ फिरा जाओ,
आ जाओं प्रभु आ जाओं।।
आ जाओ प्रभु आ जाओ,
आकर दरश दिखा जाओ।।
आ जाओ प्रभु आ जाओ आकर दरश दिखा जाओ Video
आ जाओ प्रभु आ जाओ आकर दरश दिखा जाओ Video
Song Title : Aa Jao Prabhu Aa Jao
Lead Voice : Kuber Maheshwari
Chouras Voice : Samiksha Singh Bais
Lyrics : Binnu ji (Kalkatta)
Music & Programmed by : K M Audio Productions
Mix & Mastered : K M Audio Productions