तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स

Tu Ram Bhajan Kar Prani

तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स (हिन्दी)

तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

काया माया बादल छाया,
मूरख मन काहे भरमाया,
उड़ जाएगा साँस का पंछी,
फिर क्या आनी जानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

जिसने राम नाम गुण गाया,
उसको लगे ना दुख की छाया,
निर्धन का धन राम नाम है,
मैं हूँ राम दिवानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

सजन सनेही सुख के संगी,
दुनिया की है चाल दुरंगी
नाच रहा है काल शीश पे,
चेत चेत अभिमानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।

तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Video

तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Video

Anuradha Ji Paudwal

Browse all bhajans by Anuradha Paudwal
See also  "Jai Shri Ram-Tera Ram Ji Karenge Beda Par"

Browse Temples in India