सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया लिरिक्स

Saj Raha Khatu Ka Darbar Mere Shyam Ka Shubh Din Aaya

सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: होली खेल रहे नन्दलाल।

सज रहा खाटू का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
बाबा का जन्मदिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

जयपुर से फूल मंगवाए,
तोरण पे उनको सजाए,
हो रही इत्र की बरसात,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

तेरो शीश मुकुट मन मोहे,
माथे पे चंदा सोहे,
गल पहना वैजन्ती हार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

हारे का साथी कहलाओ,
भक्तो के कष्ट मिटाओ,
हो रही तेरी जय जयकार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

अर्चू बाँट रही है बधाई,
कार्तिक की ग्यारस आई,
नाचे होके मगन दे ताल,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

सज रहा खाटू का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया,
बाबा का जन्मदिन आया,
सज रहा खाटु का दरबार,
मेरे श्याम का शुभ दिन आया।।

See also  किने सुनाऊं मन की बाता कोई ना श्याम हमारो है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया Video

सज रहा खाटू का दरबार मेरे श्याम का शुभ दिन आया Video

Singer Upasana Mehta

Browse all bhajans by Upasana Mehta

Browse Temples in India