Contents
मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे लिरिक्स
Maiya Ri Maiya Ek Khilona Chota Sa Dilwa De
मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे लिरिक्स (हिन्दी)
मैया री मैया एक खिलौना,
छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।
तर्ज: माई नी माई मुंडेर पे।
ना मैं चाहूं हाथी घोड़ा,
ना कोई बाजे वाला,
मुझको तो बस आज दिला दे,
मोहन मुरली वाला,
बटन दबाते ही वह झट से,
मुरली मधुर बजा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।
मोर मुकुट हो प्यारा प्यारा,
मेरे मन बस जाए,
जो मुरली की धुन सुन ले वह,
मस्ती में खो जाए,
पग में पायल छम छम बाजे,
सबको नाच नचा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।
श्याम सुंदर मुरली वाले को,
अपना आज बना लूँ,
‘मातृदत्त’ यदि मिले खिलौना,
सोया भाग्य जगा लूँ,
देर करो मत अब मेरी मैया,
जल्दी से दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।
मैया री मैया एक खिलौना,
छोटा सा दिलवा दे,
चाबी भरकर जब छोडूं तो,
एक ही रटन लगा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम,
सुन मैया सुन मैया,
मुझे एक खिलौना दिलवा दे,
बोले श्याम श्याम श्याम,
बोले श्याम श्याम श्याम।।
मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे Video
मैया री मैया एक खिलौना छोटा सा दिलवा दे Video
Singer – Rahul Sharma (Palam Wale)
Upload By – Sandeep Jangir
7297917874