महिमा बागेश्वर धाम की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
महिमा बागेश्वर धाम की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

महिमा बागेश्वर धाम की भजन लिरिक्स

Mahima Bageshwar Dham Ki

महिमा बागेश्वर धाम की भजन लिरिक्स (हिन्दी)

महिमा बागेश्वर धाम की,
महिमा बागेश्वर धाम की,

आज सुनाऊं महिमा भगतों,
उस बागेश्वर धाम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

तर्ज: आओ बच्चो तुम्हे दिखाए।

मध्यप्रदेश का जिला छतरपुर,
ग्राम गढ़ा अति सुंदर है,
यहां पे बाघरूप शंकर संग,
हनुमान का मंदिर है,
जिनकी सेवा सन्यासी,
बाबा ने आठों याम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

चर्चित है चहूंओर सभी में,
इसी धाम की चर्चा है,
दीन दुखी के संकट कटते,
छपता यहां पे पर्चा है,
अद्भुत शक्ति यहां पे रहती,
सच में उस सुखधाम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

धीरेंद्र शास्त्री गुरुदेव जी,
करते धर्म प्रचार है,
कृपा है जिन पर हनुमान की,
करते हर उपचार है,
जो भी यहां लगाते अर्जी,
सुनवाई उसी नाम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

धन्य हुआ जो यहां पे आया,
ये दरबार निराला है,
सच्ची है हर बात यहां की,
झूठे मुंह का काला है,
पंकज ने प्रमोद संग अर्जी,
लगाई अपने काम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

आज सुनाऊं महिमा भगतों,
उस बागेश्वर धाम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।

महिमा बागेश्वर धाम की भजन Video

महिमा बागेश्वर धाम की भजन Video

Browse all bhajans by Pramod Tripathi
See also  मोरछड़ी लहरादों थारी कामंगारी रे | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

Browse Temples in India