देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया लिरिक्स

Dekha Ajab Nazara Darbar Mein Kanhaiya

देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया लिरिक्स (हिन्दी)

देखा अजब नजारा,
दरबार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

करते कभी हो जादू,
कभी मारते हो टोना,
सृष्टि चलाते ऐसे,
चाबी भरा खिलौना,
बांधा है तुमने सबको,
एक तार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

आंखों में बस गया है,
दिलकश तेरा नजारा,
जिसने भी तुमको देखा,
वह हो गया तुम्हारा,
ऐसी कशिश है तेरे,
दीदार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

कब दिन निकल रहा है,
कब रात हो गई है,
हर वक्त मस्तियों की,
बरसात हो गई है,
बहते ही जा रहे है,
रस धार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

जालिम तेरी अदाएं,
आँखे तेरी कटारी,
मुस्कान तेरी कातिल,
कैसे बचे बिहारी,
तुम्हें जीत में मजा है,
हमें हार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

देखा अजब नजारा,
दरबार में कन्हैया,
दुनिया हुई दीवानी,
तेरे प्यार में कन्हैया।।

देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया Video

देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया Video

Singer Shri Vinod Agrawal Ji
Upload By Rishi Vijayvargiya
7000073009

Browse all bhajans by Vinod Agarwal
See also  इब की ग्यारस पे बुला लो खाटू धाम | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

Browse Temples in India