चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या लिरिक्स

Chalna Hai Ram Bhakto Prabhu Ram Ki Ayodhya

चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मुझे इश्क़ है तुझी से।

श्री राम जी के दर्शन,
सुखधाम की अयोध्या,
चलना है राम भक्तो,
प्रभु राम की अयोध्या।।

सरयू का तट निराला,
गोता लगाएंगे हम,
इस तन के पाप अपने,
सारे बहाएंगे हम,
सीता रसोई जाकर,
सब खान पान करना,
हनुमानगढ़ी जाकर,
हनुमत का ध्यान धरना,
श्री राम भक्त हनुमत,
के नाम की अयोध्या,
चलना हैं राम भक्तों,
प्रभु राम की अयोध्या।।

ऋषियों की है अयोध्या,
संतो की है अयोध्या,
सब जाति धर्म की है,
महंतो की है अयोध्या,
दुखियों की है अयोध्या,
गुणियों की है अयोध्या,
जप तप जोशियों की,
मुनियों की है अयोध्या,
भैया भरत लखन के,
कुल काम की अयोध्या,
चलना हैं राम भक्तों,
प्रभु राम की अयोध्या।।

श्री राम जन्म भूमि,
पर राम लला आए,
मंदिर बना निराला,
खुशियों के गीत गाएं,
मर्यादा यहाँ मिलती,
संस्कार यहाँ मिलते,
कहते है राजू दुःख के,
उपचार यहाँ मिलते,
हर रण की यह विजय है,
परिणाम की अयोध्या,
चलना हैं राम भक्तों,
प्रभु राम की अयोध्या।।

श्री राम जी के दर्शन,
सुखधाम की अयोध्या,
चलना है राम भक्तो,
प्रभु राम की अयोध्या।।

चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या Video

चलना है राम भक्तो प्रभु राम की अयोध्या Video

स्वर प. चंद्रभुषण जी पाठक।

Browse all bhajans by chandrabhushan ji pathak
See also  भोला से बन गए भोली घुँघटा निकाल के Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India