श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे लिरिक्स

Shri Ram Ji Ke Charno Me Man Ko Laga Le Re

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे लिरिक्स (हिन्दी)

श्री राम जी के चरणों में,
मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे,
ध्यान में उनके तू,
खुद को भुला ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे।।

काहे को बैठा तू,
होके लाचार,
जीवन से तू रे भैया,
हिम्मत ना हार,
रघुनन्दन के गुणगान जरा,
तू भी तो गुनगुना ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे।।

कलयुग में है केवल,
नाम आधारा,
नाम लिए तो,
भवसिंधु हो पारा,
चौरासी लाख जन्मों का,
फेरा मिटा ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे।।

शबरी ने तो केवल,
नाम जपा था,
यज्ञ हवन ना कोई,
दान किया था,
नीरज तू भी क्यों ना यही,
विधि अपना ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में,
मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे,
ध्यान में उनके तू,
खुद को भुला ले रे,
तेरी किस्मत के,
ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे Video

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे Video

Browse all bhajans by Neeraj Patel
See also  राम हमारी शान है राम हमारी जान | Lyrics, Video | Raam Bhajans

Browse Temples in India