मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है लिरिक्स

Mere Pyare O Banke Sawariya

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मेरे बांके बिहारी सांवरिया।

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है,
चुपके चुपके से नैनो के रस्ते,
मेरे दिल में समा जा रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

तेरे नैना है तिरछी कटारी,
मेरे सीने पे दे चोंट मारी,
मिल गए जबसे नैनो से नैना,
मिल गए जबसे नैनो से नैना,
याद दिन रात तेरी आ रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

मुस्कुराती अदा पे फ़िदा दिल,
तेरी बून्द मैं तू मेरा साहिल,
यादों के भंवर में सांसें,
यादों के भंवर में सांसें,
गोते पे गोते ही खा रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

जबसे चित को तूने चुराया,
मेरे मन को ना दूजा है भाया,
अबकी बारी तो आओ सजनवा,
अबकी बारी तो आओ सजनवा,
वरना दुनिया ये भरमा रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

गोपाली पागल का है धन तू,
सिर्फ धन ही नहीं है जीवन तू,
लिपटूं रज बनके चरणों से तेरे,
लिपटूं रज बनके चरणों से तेरे,
ख्वाहिशें मेरी ये गा रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

See also  ले आइयाँ वृन्दावन से लड्डू | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है,
चुपके चुपके से नैनो के रस्ते,
मेरे दिल में समा जा रही है,
मेरे प्यारें ओ बाँके साँवरिया,
तेरी सूरत गजब ढा रही है।।

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है Video

मेरे प्यारे ओ बांके सांवरिया तेरी सूरत गजब ढा रही है Video

Browse all bhajans by Dhanvantari Ji Maharaj

Browse Temples in India