वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है लिरिक्स

Vo Aaya Tha Vo Aayega Kanha Se Purana Bandhan Hai

वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है लिरिक्स (हिन्दी)

वो आया था वो आएगा,
कान्हा से पुराना बंधन है,
दुःख हर्ता है सुख कर्ता है,
हाथों से सजाता जीवन है।।

खामोशी को लाचारी को,
एक पल में ये समझता है,
महसूस इसको हो जाता जब,
भक्त का आंसू टपकता है,
इनको जितना समझो कम है,
हाथों से सजाता जीवन है,
दुःख हर्ता है सुख कर्ता है,
हाथों से सजाता जीवन है।।

नरसी जी का मीरा जी का,
करमा का मान बढ़ाया है,
खुद बिक के इसने भक्तों का,
हर दम कर्ज चुकाया है,
ये ही मेरा जीवन धन है,
हाथों से सजाता जीवन है,
दुःख हर्ता है सुख कर्ता है,
हाथों से सजाता जीवन है।।

दीवानो का दीवाना है,
माया का इसको ना चाव है,
प्रेमी है ये उस प्रेमी का,
रखता जो प्रेम का भाव है,
कहता मोहित इनसे हम है,
हाथों से सजाता जीवन है,
दुःख हर्ता है सुख कर्ता है,
हाथों से सजाता जीवन है।।

वो आया था वो आएगा,
कान्हा से पुराना बंधन है,
दुःख हर्ता है सुख कर्ता है,
हाथों से सजाता जीवन है।।

Singer Nisha Dwivedi

वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है Video

वो आया था वो आएगा कान्हा से पुराना बंधन है Video

See also  आज करता हु वाधा मैं ये साईं जी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans
Browse all bhajans by nisha dwivedi

Browse Temples in India