कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन लिरिक्स

Kar Do Kripa Chath Maa Bhajan

कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज हुस्न पहाड़ों का।

कर दो कृपा छठ माँ,
ओ मैया,
कर दो कृपा छठ मां,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

सोच के बिताऊं मैं,
सारी सारी रतियाँ,
तेरे दरश को,
तरसे है अखियां,
दरश दिखा छठ माँ,
मुझे भी,
दरश दिखा छठ माँ,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

साथी सहेली को,
घर में बुलाऊँ,
थाल सजाऊँ,
तुझे भोग लगाऊं,
तू भी तो आ छठ माँ,
हमारे घर,
तू भी तो आ छठ माँ,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

साँझ विहाने,
तेरे घाट जाऊं,
दीनानाथ को जाके,
अर्घ चढ़ाऊँ,
मुझे भी बुला छठ माँ,
एक बार,
मुझे भी बुला छठ माँ,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

सच्चे हृदय से,
तुझको मनाऊं,
अमर सुहागन,
मैं वर चाहूँ,
सुनले जरा छठ माँ,
कहे ये शिवम,
सुनले जरा छठ माँ,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

कर दो कृपा छठ माँ,
ओ मैया,
कर दो कृपा छठ मां,
करूँ मैं तेरा व्रत हर साल,
तुझे पूजूँ सदा छठ माँ।।

Singer Annushree Sharma

कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन Video

कर दो कृपा छठ माँ छठ पूजा भजन Video

See also  तेरे सर पर गंगा की धारा | Lyrics, Video | Shiv Bhajans
Browse all bhajans by Annushree Sharma

Browse Temples in India