खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन लिरिक्स

Khatu Wale Shyam Hame Bhul Na Jana

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: परदेसियों से ना।

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना,
जल्दी जल्दी खाटू में हमको बुलाना।।

जपते रहे हम नाम तुम्हारा,
छूटे कभी ना हमसे खाटू द्वारा,
होता रहे तेरे दर पे आना जाना,
खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना।।

भक्ति की ऐसी लगन लगा दो,
संतो की सेवा का भाव जगा दो,
हर वर्ष उत्सव तेरा यूँ ही मनाना,
खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना।।

कथा कीर्तन से होता जीवन पवित्र,
किया विकास ने ये जीवन समर्पित,
यूँ ही लुटाना अपनी किरपा का खजाना,
खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना।।

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना,
जल्दी जल्दी खाटू में हमको बुलाना।।

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन Video

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना भजन Video

Browse all bhajans by vikas das ji maharaj
See also  कन्हैया प्यारे से नन्द के दुलारे से खेलेंगे होली लिरिक्स

Browse Temples in India