करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो लिरिक्स

Karunamayi Kishori Karuna Jara Dikha Do

करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो लिरिक्स (हिन्दी)

करुणामयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो,
भंवरो में फस गई हूँ,
भंवरो में फस गई हूँ,
मुझे पार तो लगा दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

तर्ज: दुनिया ने दिल दुखाया।

दर दर की खा के ठोकर,
बरसाने आ गई हूँ,
दुनिया ने जो दिए गम,
मैं दिखाने आ गई हूँ,
जख्मों पे मेरी राधे,
जख्मों पे मेरी राधे,
मरहम जरा लगा दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

हमसे हुई खता क्या,
वृषभान की दुलारी,
तेरे दर पे आ गई हूँ,
एक बावरी दीवानी,
किस बात पे हो रूठी,
किस बात पे हो रूठी,
एक बार तो बता दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

मैंने सुना है श्यामा,
तेरे दर पे कृपा बरसती,
पाने को मुक्ति भी यहाँ,
मुक्ति को है तरसती,
एक बार मेरे सिर पे,
एक बार मेरे सिर पे,
किरपा का कर घुमा दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

दर्दे जुदाई का गम,
मुश्किल हुआ है सहना,
मुझको बसा लो ब्रज में,
तुमसे यही है कहना,
अपने रविंद्र को अब,
अपने रविंद्र को अब,
ऐसी भी ना सजा दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

करुणामयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो,
भंवरो में फस गई हूँ,
भंवरो में फस गई हूँ,
मुझे पार तो लगा दो,
करुणा मयी किशोरी,
करुणा जरा दिखा दो।।

See also  गणनायक महाराज सुमिरा जोडू दोनों हाथ Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो Video

करुणामयी किशोरी करुणा जरा दिखा दो Video

Browse all bhajans by Ritu Panchal

Browse Temples in India