राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा लिरिक्स

Ram Naam Ka Amrat Pile Janm Safal Ho Jayega

राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)

जग में हँसता रहेगा प्राणी,
कभी कष्ट ना पाएगा,
राम नाम का अमृत पीले,
जन्म सफल हो जाएगा।।

चारों वेद यही कहते है,
ऋषि मुनि भी कहते है,
रामायण के हर दोहे में,
सियाराम जी रहते है,
इनकी शरण में जो आएगा,
इनकी शरण में जो आएगा,
बड़भागी कहलाएगा,
राम नाम का अमृत पीलें,
जन्म सफल हो जाएगा।।

तुलसी भी घर बार छोड़कर,
प्रभु शरण में आए,
वाल्मीकि भी अवधपति के,
चरणों में सुख पाए,
तू भी शरण में आजा बन्दे,
तू भी शरण में आजा बन्दे,
जीवन भर मुस्काएगा,
राम नाम का अमृत पीलें,
जन्म सफल हो जाएगा।।

जग में हँसता रहेगा प्राणी,
कभी कष्ट ना पाएगा,
राम नाम का अमृत पीले,
जन्म सफल हो जाएगा।।

स्वर अनुजा भारती।

राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा Video

राम नाम का अमृत पीले जन्म सफल हो जाएगा Video

Browse all bhajans by anuja bharti
See also  दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है | Lyrics, Video | Raam Bhajans

Browse Temples in India