अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में लिरिक्स

Apna To Sab Kuch Kanhaiya Ek Tu Sansar Me

अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दिल से दिल भरकर।

अपना तो सब कुछ कन्हैया,
एक तू संसार में,
जी रहा ये ज़िन्दगी मैं,
आपके ही प्यार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

थे जो हमारे कल तलक वो,
आज मुख को फेरते,
आ गया है फर्क इतना,
इनके अब व्यवहार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

बस यही दिल की तमन्ना,
है मेरी मेरे सांवरे,
रखलो चाकर मुझको अपना,
सांवरे दरबार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

जबसे मांझी तुम बने हो,
सांवरे मेरी नाव के,
अब कभी फंसती नहीं है,
नाव ये मझधार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

तुमसे रिश्ता जोड़कर,
कुंदन बड़ी मस्ती में है
मुश्किलें कोई ना आती,
अब मेरे परिवार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

अपना तो सब कुछ कन्हैया,
एक तू संसार में,
जी रहा ये ज़िन्दगी मैं,
आपके ही प्यार में,
अपना तो सबकुछ कन्हैया,
एक तू संसार में।।

अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में Video

अपना तो सब कुछ कन्हैया एक तू संसार में Video

Song: Apna To Sab Kuch Kanhaiya
Singer: Shivam Sukhija
Lyricist: Kundan Akela
Music: Bijender Chauhan
Video: HKG Pro
Category: Hindi Devotional (Lord Krishna Bhakti Song)
Producers: Ramit Mathur
Label: Yuki

See also  जिनका दिल मोहन की चौखट का दीवाना हो गया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Browse all bhajans by Shivam Sukhija

Browse Temples in India