Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics News Hindi / Sanskrit

बाबा तेरा उपकार है दुनिया में जो सत्कार है भजन लिरिक्स

• Updated: Mar 21, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

बाबा तेरा उपकार है दुनिया में जो सत्कार है भजन लिरिक्स

बाबा तेरा उपकार है,
दुनिया में जो सत्कार है,
तेरा ये सब उपकार है,
दुनिया में जो सत्कार है।।


चरणों में तेरे जबसे आया हूँ,
क्या बोलूं तुमसे कितना पाया हूँ,
खुशहाल सारा परिवार है,
किरपा का तेरे भंडार है,
बाबा तेंरा उपकार हैं,
दुनिया में जो सत्कार है।।


चिंताए ना मुझको डराएगी,
जीवन में वापस अब ना आएगी,
मेरा जो तू सरकार है,
हाथों में तेरे पतवार है,
बाबा तेंरा उपकार हैं,
दुनिया में जो सत्कार है।।


हाथों से श्याम निशान उठाता हूँ,
ग्यारस पे तेरी चोखट आता हूँ,
उसको ना किसी की दरकार है,
जिसका तू लखदातार है,
बाबा तेंरा उपकार हैं,
दुनिया में जो सत्कार है।।


सारी ही दुनिया को दिखाया है,
क्या से क्या मुझको बनाया है,
‘सैनी’ का तू एतबार है,
‘शर्मा’ का तू पालनहार है,
बाबा तेंरा उपकार हैं,
दुनिया में जो सत्कार है।।


बाबा तेरा उपकार है,
दुनिया में जो सत्कार है,
तेरा ये सब उपकार है,
दुनिया में जो सत्कार है।।

📖 Related: दिल मेरा मैंने करदी तेरे नाम सांवरे | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state