फागुन की ये मस्ती कुछ ऐसे बरस रही है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
फागुन की ये मस्ती कुछ ऐसे बरस रही है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Immerse yourself in the vibrant spirit of Fagun with ‘फागुन की मस्ती’, a lively and devotional Khatu Shyam bhajan by the talented duo Ram & Shyam. This energetic song, set to music by Pramod & Prakash and penned by Ram & Shyam, is a joyful celebration of the divine. With its infectious rhythm and uplifting lyrics, ‘फागुन की मस्ती’ is sure to get you in the mood for festive revelry and spiritual ecstasy.

The music production and sound design by Rasila Infotainment add to the song’s energetic vibe, making it a must-listen for devotees of Khatu Shyam. The visually stunning video, directed by Pramod Jain and featuring the talents of Devansh Shakya, Sumit Kushwaha, and Shivam Gurjar, perfectly captures the essence of this devotional masterpiece.

फागुन की ये मस्ती कुछ ऐसे बरस रही है लिरिक्स (हिन्दी)

फागुन की ये मस्ती,
कुछ ऐसे बरस रही है,
कुछ और ही कहना चाहूं,
जय श्री श्याम ही निकल रही है।।

खाटू नगरी जो भी जाए,
खाली हाथ ना आए,
जो लौट लौट कर आए,
वह जय श्री श्याम ही गाए,
श्याम कृपा से मेरी,
ये हस्ती बदल रही है,
कुछ और ही कहना चाहूं,
जय श्री श्याम ही निकल रही है।।

खाटू की पावन गलियों में,
गूंज रहा जयकारा,
कहते है प्रेमी इनको,
हारे का श्याम सहारा,
श्याम दरस को मेरी ये,
अखियां तरस रही है,
कुछ और ही कहना चाहूं,
जय श्री श्याम ही निकल रही है।।

See also  श्याम की दीवानी मीरा रानी हुई | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

फागुन आया फागुन आया,
साथ में खुशियां लाया,
खुश होकर राम श्याम ने,
बाबा को भजन सुनाया,
खाटू में आकर के सारी,
दुनिया झूम रही है,
कुछ और ही कहना चाहूं,
जय श्री श्याम ही निकल रही है।।

फागुन की ये मस्ती,
कुछ ऐसे बरस रही है,
कुछ और ही कहना चाहूं,
जय श्री श्याम ही निकल रही है।।

फागुन की ये मस्ती कुछ ऐसे बरस रही है Video

फागुन की ये मस्ती कुछ ऐसे बरस रही है Video

लेखक राम श्याम अवस्थी।

Song :- Fagun Ki Masti
Music :- Pramod & Prakash
Lyrics :- Ram & Shyam
Singers :- Ram & Shyam
Music Production & Sound Design :- Rasila Infotainment
Category :- Hindu Devotional (Khatu Shyam Bhajan)

Video Credits:
Director :- Pramod Jain
Editor :- Devansh Shakya
DOP :- Sumit Kushwaha
Concept & Screenplay :- Sumit Kushwaha
Management By :- Shivam Gurjar

Browse all bhajans by Ram Shyam Bandhu

Browse Temples in India