गणपति के गुण गाते चलो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
गणपति के गुण गाते चलो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति के गुण गाते चलो भजन लिरिक्स

Ganpati Ke Gun Gaate Chalo

गणपति के गुण गाते चलो भजन लिरिक्स (हिन्दी)

गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

सबसे पहले शुभ कर्मों में,
इनको जगत पूजे सारा,
काज सफल हो जाए सभी का,
नाम जो ले इनका प्यारा,
दुखड़े अपने सुनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

शिव सुत ये गौरी के नंदन,
रिद्धि सिद्धि के ये दाता है,
खुल जाए तकदीर सभी की,
ये सबके भाग्य विधाता है,
मन में इन्हीं को बिठाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

गीत रचना एवं गायन मनोज कुमार खरे।

गणपति के गुण गाते चलो भजन Video

गणपति के गुण गाते चलो भजन Video

Browse all bhajans by Manoj Kumar khare
See also  गणपति गोरी जी के नंदन गणेश जी, मैं शरण तुम्हारी आया हूँ , मेरी रक्षा करो हमेश जी भजन लिरिक्स

Browse Temples in India