गर सांवरे से मेरी पहचान नहीं होती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Immerse yourself in the divine love of Lord Shyam with ‘Gar Sanware Se Meri Pehchan Nahi Hoti’, a soulful bhajan sung with devotion by Nisha Dwivedi. This beautiful song, penned by Abhishek Sharma ‘Madhav’, is a heartfelt expression of the devotee’s longing for Lord Shyam’s love and recognition. The mesmerizing music, composed by Dipankar Saha, perfectly complements Nisha’s soothing vocals, creating a tranquil atmosphere that will transport you to a world of spirituality.

The stunning video, produced by Kriptech Informatics, features breathtaking visuals captured by D.O.P Sumit Munjal, and is a perfect accompaniment to this devotional masterpiece. Recorded at Resonance Studio, ‘Gar Sanware Se Meri Pehchan Nahi Hoti’ is a must-listen for all devotees of Lord Shyam.

गर सांवरे से मेरी पहचान नहीं होती लिरिक्स (हिन्दी)

गर सांवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती,
होठों पे आज मेरे,
मुस्कान नहीं होती,
ये हाथ ना पकड़ता,
तो दर बदर भटकता,
ये जिंदगी भी इतनी,
आसान नहीं होती,
गर साँवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती।।

अपनों के बीच रहकर,
भी हम तो थे अकेले,
हर ओर सिर्फ देखे,
रिश्तों के झूठे मेले,
ये दिन अगर ना आते,
हम कैसे जान पाते,
अच्छे बुरे की हमको,
पहचान नहीं होती,
गर साँवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती।।

हमने बना ली बाबा,
झूठे जहां से दूरी,
इस जिंदगी में केवल,
बस श्याम है जरूरी,
जिस बाग का तू माली,
रहती वहां हरियाली,
पतझड़ में भी वो बगिया,
वीरान नहीं होती,
गर साँवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती।।

See also  मिलने को जब जब भी जी ललचाता है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जीवन में मुश्किलों का,
रहता है आना जाना,
माधव वही है सच्चा,
मेरे श्याम का दीवाना,
तूफान से जो लड़ता,
बेखौफ आगे बढ़ता,
कमजोर साँवरे की,
संतान नहीं होती
गर साँवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती।।

गर सांवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती,
होठों पे आज मेरे,
मुस्कान नहीं होती,
ये हाथ ना पकड़ता,
तो दर बदर भटकता,
ये जिंदगी भी इतनी,
आसान नहीं होती,
गर साँवरे से मेरी,
पहचान नहीं होती।।

गर सांवरे से मेरी पहचान नहीं होती Video

गर सांवरे से मेरी पहचान नहीं होती Video

Song : Gar Sanware Se Meri Pehchan Nahi Hoti / गर सांवरे से मेरी पहचान नहीं होती

Singer : Nisha Dwivedi
Lyrics : Abhishek Sharma ‘Madhav’
Music : Dipankar Saha
Video : Kriptech Informatics
D.O.P : Sumit Munjal
Studio : Resonance
Managed by : Kriptech Informatics
Category : Shyam Bhajan

Browse all bhajans by nisha dwivedi

Browse Temples in India