Contents
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है लिरिक्स
Ho Gai Man Ki Puri Baat Avadh Me Ram Aaye Hai
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है लिरिक्स (हिन्दी)
राम आये है,
अवध में राम आये है,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
देखा सपना बरसों पहले,
पूरा हुआ है आज,
जाग गया है आज सनातन,
बदल गए हालात,
हो आई असली दिवाली देखो,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
हर भारतवासी के मन में,
छाई नयी उमंग,
देश विदेश में चढ़ गया देखो,
सबको भगवा रंग,
हो मोदी योगी भी हर्षाये,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
शबरी और हनुमान की देखो,
आँख है भर आई,
राजा राम के राजतिलक की,
पावन शुभ घडी आई,
हो बैठे सिंहासन पर राम,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
करो कृपा हे राम दीन पर,
ऐसा हो कुछ काम,
आप के महलो में भी विराजे,
खाटू वाले श्याम,
भानु कहता है सरेआम,
अवध में राम आये है,
हो गयी मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
राम आये है,
अवध में राम आये है,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये है।।
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है Video
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है Video