Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 22, 2025
जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए लिरिक्स: यह भक्ति गीत श्रावण मास में शिवभक्तों की श्रद्धा और उत्साह को समर्पित है। सावन के पावन महीने में शिवभक्त “बम बम भोले” के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं और यह गीत उस भक्ति भाव को बखूबी दर्शाता है। नीचे दिए गए लिरिक्स और वीडियो के माध्यम से इस भजन का आनंद लें।

जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए लिरिक्स (हिंदी में)

दोहा:
जब जब सावन की रुत आए,
भक्तों का दिल ललचाए,
के कांवड़ उठा के चलूं,
और बम बम गा के चलूं,
तो जन्म सफल हो जाए।

जब भी सावन रुत आए,
भोले के दीवाने गाए,
भोले भोले भोले,
बम बम भोले भोले,
नाचे कांवड़िया सारे,
झूम झूम कर हौले हौले,
भोले की सुनके कहानियां,
होती सफल है जिंदगानियां,
रिमझिम जब बादल बरसे,
मस्त पवन कानों में बोले।

कोई माने या ना माने,
वो है जग के रखवाले,
मुँह माँगा वर देते हैं,
भक्तों को डमरू वाले।
भोला भाला उनका मुखड़ा,
नैना मद के प्याले,
मस्तक पे चमके चंदा,
गले में विषधर को डाले।

भक्तों की सब हैरानियां,
हर लेते हैं वो परेशानियां,
जिनका जयकारा सारे,
दुखियों का बंधन खोले,
भोले भोले भोले,
बम बम भोले भोले।

सारी दुनिया आती है,
भोले जी के आंगन में,
लाखों कांवड़ चढ़ते हैं,
हर दिन सावन में।
दरबार में उनके शर्मा,
जो भी फरियाद सुनाते,
मुँह माँगा और लख्खा,
शिव शंकर जी से पाते।

📖 Related: जय श्री राम हरे स्वामी Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

कहती है भक्तों की टोलियां,
भरते हैं सबकी वो झोलियां,
जिनका नित डमरू सारी,
दुनिया में डम डम बोले,
भोले भोले भोले,
बम बम भोले भोले।

जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए भजन वीडियो

नीचे देखें भक्ति गीत “जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए” का वीडियो, जिसे स्वर दिया है प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा जी ने। इस वीडियो में सावन के माह में शिवभक्तों की श्रद्धा और ऊर्जा का सुंदर चित्रण किया गया है।

Singer: Lakhbir Singh Lakkha Ji

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state