जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता लिरिक्स

Jai Durge Durga Bhawani

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता लिरिक्स (हिन्दी)

जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

एक भुजा शंख माता,
दूजा कमल फूल,
तीजा हस्त चक्र माता,
चौथा माँ त्रिशूल,
जय अम्बे अम्बिका भवानी,
कष्ट हरण वाली माता,
कष्ट हरण वाली माँ,
उद्धारिणी तारिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

पंचम भुजा धनुष बाण,
षष्ट गदाधारी,
सप्तम भुजा फरसा माता,
अष्टम कटारी,
जय चंडी रणचण्डिका भवानी,
दुष्ट दलन वाली माता,
दुष्ट दलन वाली माँ,
त्रिनेत्र त्रिगुणमयी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता Video

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता Video

Browse all bhajans by Narendra Singh Negi
See also  कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India