जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है लिरिक्स

Jo Ram Naam Gun Gata Hai

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है लिरिक्स (हिन्दी)

जो राम नाम गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

कपड़े में दाग लग जाता है,
वो साबुन से धुल जाता है,
जब कुल में दाग लग जाता है,
उसे कोई छुड़ा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

जो सिर से साडी फिसल गई,
नारी उसे तुरंत सम्भाल रही,
जो नारी धर्म से फिसल गई,
उसे कोई बचा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

बेटा जो माँ से रुठ गया,
माता उसे तुरंत मनाती है,
जो माँ बेटे से रुठ गई,
उसे कोई मना नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

माली ने बाग लगाया है,
डाली पर फूल खिलाया है,
जो पेड़ से डाली टुट गई,
उसे कोई लगा नहीं पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

सच बोलना यहाँ पर धर्म मेरा,
नेकी पर चलना काम मेरा,
जो नेक राह अपनाता है,
वो परम पिता को पाता है,
जो राम नाम गुण गाता हैं,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

जो राम नाम गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है।।

See also  युग राम राज का आ गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है Video

जो राम नाम गुण गाता है जीवन में बड़ा सुख पाता है Video

स्वर गीता शर्मा।
प्रेषक सूर्यकान्त।
9829961548

Browse all bhajans by Geeta Sharma

Browse Temples in India