कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम Video
“कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम” एक भावपूर्ण खाटू श्याम भजन है जो श्री श्याम बाबा की महिमा और भक्तों पर उनकी कृपा को दर्शाता है। यह भजन वीर बर्बरीक के बलिदान, शिशदान, और खाटू नगरी की दिव्यता को समर्पित है। अगर आप जय श्री श्याम लिरिक्स, कलयुग में सच्चा तेरा नाम भजन, या राजस्थानी श्याम भजन खोज रहे हैं तो यह भजन आपके लिए विशेष है। नीचे वीडियो और संपूर्ण लिरिक्स उपलब्ध हैं — भावपूर्वक सुनें और श्री श्याम जी का ध्यान करें।
कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तेरे ही भरोसे हैं हम।
हारे के सहारे श्याम,
बाबा खाटू वाले,
संकट की घड़ी में बाबा,
भक्तो को सम्भाले,
अहिलावती का,
है ये दुलारा,
कलयुग का राजा,
श्याम हमारा,
कलयुग में सच्चा तेरा नाम,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय जय श्री खाटू श्याम।।
वीर बर्बरीक नाम है जिनका,
पाण्डव कुल उजियारा,
तीन बाण तरकश में जिनके,
मुख पे तेज है न्यारा,
लेने परीक्षा आया जिनकी,
स्वयं वो मुरली वाला,
शिश दान दे दिया काटकर,
खुश हुये नंद के लाला,
शिश का दानी जग में कहाया,
श्याम नाम से घर घर पूजाया,
वीर बर्बरीक बने श्याम,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय जय श्री खाटू श्याम।।
बर्बरीक का शिश था पाया,
वो है खाटु नगरियाँ,
खाटु नाम से धाम बनाया,
आती है वहाँ दुनियाँ,
शिश मुकुट कानो में कुंडल,
तन बागा केशरिया,
लीले की सवारी करता,
श्याम धणी साँवरिया,
यही है साथी यही सहारा,
भक्तो का है ये पालनहारा,
कलयुग का देव है बाबा श्याम,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय जय श्री खाटू श्याम।।
📖 Related: सांसों का क्या पता सांवरे सांसे कब तक मेरे साथ है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जिनपे कृपा हो श्याम प्रभु की,
वो है किस्मत वाले,
जो जाते हर ग्यारस खाटु,
वो है भक्त निराले,
साँचा है दरबार श्याम का,
कहते है दुनिया वाले,
हर विपदा से भक्तो को,
मेरे बाबा ही निकाले,
दिलबर भरत का यही है कहना,
चरणों मे इनके सदा ही रहना,
जपते रहेंगे सुबह शाम,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय जय श्री खाटू श्याम।।
हारे के सहारे श्याम,
बाबा खाटू वाले,
संकट की घड़ी में बाबा,
भक्तो को सम्भाले,
अहिलावती का,
है ये दुलारा,
कलयुग का राजा,
श्याम हमारा,
कलयुग में सच्चा तेरा नाम,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय जय श्री खाटू श्याम।।
कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम Video
कलयुग में सच्चा तेरा नाम जय श्री श्याम Video:
गायक: भरत गोयल बालोतरा
रचनाकार: दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’
नागदा जंक्शन, म.प्र. | संपर्क: 9907023365