खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम लिरिक्स

Khatu Ki Jami Pe Rakha Humne Jo Pehla Kadam

खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तेरे जैसा यार कहाँ।

खाटू की जमी पे रखा,
हमने जो पहला कदम,
खुशियों की हुई शुरुआत,
दूर होने लगे अब गम।।

खाटू की इस माटी को,
माथे पे जो लगाया,
खोया हुआ भरोसा,
वापस है लौट आया,
श्याम जैसा मीत मिला,
मुस्कुराने लगे अब हम,
खाटु की ज़मी पे रखा,
हमने जो पहला कदम।।

खाटू की इस धरती में,
कुछ तो है बात प्यारे,
हारे को जीत मिलती,
सच होते सपने सारे,
पीछे मुड़ के देखा ना कभी,
क्या थे क्या हो गए हैं हम,
खाटु की ज़मी पे रखा,
हमने जो पहला कदम।।

ना स्वर्ग ना ही बैकुंठ,
किसी लोक से है तुलना,
खाटू में जन्म लेना,
देवों का भी है सपना,
मोहित की यही ख्वाहिश,
खाटू जी में निकले दम,
खाटु की ज़मी पे रखा,
हमने जो पहला कदम।।

धन्यवाद उस प्रेमी का,
हमको जो खाटू लाया,
उसके लिए भी मांगो,
जिसने श्याम से मिलाया,
किरपा बनाये रखना,
सबपे ही बाबा हर दिन,
खाटु की ज़मी पे रखा,
हमने जो पहला कदम।।

खाटू की जमी पे रखा,
हमने जो पहला कदम,
खुशियों की हुई शुरुआत,
दूर होने लगे अब गम।।

खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम Video

खाटू की जमी पे रखा हमने जो पहला कदम Video

See also  जगत सेठ है सांवरिया हारे का सहारा है | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans
Browse all bhajans by pravesh sharma

Browse Temples in India