मैं नौकर मैया का तेरे दर पे आऊंगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मैं नौकर मैया का तेरे दर पे आऊंगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“Main Naukar Maiya Ka” is a touching bhajan that beautifully expresses the devotion and dedication of a devotee towards the divine mother, Maiya. Sung and written by Sagar Sawariya, the heartfelt lyrics and soulful melody convey the deep bond between the devotee and the divine. With music composed by Raghav, this bhajan takes listeners on a spiritual journey, offering a sense of peace and devotion.

Produced by Dr. Neeraj Gupta with co-production by Preeti Gupta and executive production by Santosh Tandon, the song is a tribute to the love and reverence for Maiya.

मैं नौकर मैया का तेरे दर पे आऊंगा लिरिक्स (हिन्दी)

मैं नौकर मैया का,
तेरे दर पे आऊंगा,
तेरी सेवा करके माँ,
भव से तर जाऊंगा।।

तेरे दर पे आते है,
राजा और रंक फकीर,
तू पल में बदलती है,
माँ सबकी ही तकदीर,
मैं सोई किस्मत को,
तेरे दर पे जगाऊंगा,
तेरी सेवा करके माँ,
भव से तर जाऊंगा।।

मेरा कोई नहीं जग में,
मैंने तुमको पुकारा माँ,
मैं हार गया जग से,
अब दे दो सहारा माँ,
एक आस लगी मन में,
तेरे दर्शन पाऊंगा,
तेरी सेवा करके माँ,
भव से तर जाऊंगा।।

ऐसी कृपा करना,
तेरे दर पे आता रहूं,
परिवार को लेकर माँ,
तेरी धोक लगाता रहूं,
तू ममता की सागर,
तुझ में रम जाउंगा,
तेरी सेवा करके माँ,
भव से तर जाऊंगा।।

मैं नौकर मैया का,
तेरे दर पे आऊंगा,
तेरी सेवा करके माँ,
भव से तर जाऊंगा।।

See also  बाबा मेरा काम करन का के लोगे | Lyrics, Video | Shiv Bhajans

मैं नौकर मैया का तेरे दर पे आऊंगा Video

मैं नौकर मैया का तेरे दर पे आऊंगा Video

Song Credits:

  • Bhajan Name: Main Naukar Maiya Ka
  • Producer: Dr. Neeraj Gupta
  • Co-Producer: Preeti Gupta
  • Executive Producer: Santosh Tandon
  • Singer / Lyrics: Sagar Sawariya
  • Music: Raghav
  • Studio: Music Haveli
Browse all bhajans by sagar sawariya

Browse Temples in India

Recent Posts