मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम लिरिक्स

Mere Man Me Khatu Shyam Tere Man Me Khatu Shyam

मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम लिरिक्स (हिन्दी)

मेरे मन में खाटूश्याम,
तेरे मन में खाटूश्याम,
रोम रोम में समाये खाटूश्याम रे,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

जैसे फूलों में सुगंध,
जैसे कलियों में है रंग,
पत्ते पत्ते पे लिखा है खाटूश्याम रे,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

जैसे नदियों में है गंगा,
जैसे नभ में चमके चंदा,
कतरे कतरे में बहते हैं खाटूश्याम रे,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

तेरा चुलकाना में धाम,
तेरा गोकुल नगरी धाम,
तेरा वृन्दावन में धाम,
तेरा मथुरा में भी धाम,
जैसे खाटू में बिराजे खाटूश्याम रे,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

लाऊँ रींगस से निशान,
प्यारा लागे तोरण द्वार,
मेरा हारे का सहारा बाबा श्याम है,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

मेरे मन में खाटूश्याम,
तेरे मन में खाटूश्याम,
रोम रोम में समाये खाटूश्याम रे,
मेरी साँसों में समाये खाटूश्याम रे।।

मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम Video

मेरे मन में खाटूश्याम तेरे मन में खाटूश्याम Video

Browse all bhajans by Bharat Goyal Balotra
See also  बना दो बन दो श्याम बिगड़ी हमारी Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

Browse Temples in India