मेरी विनती सुनो सरकार दास तेरा हो जाऊँ भजन लिरिक्स
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
मेरी विनती सुनो सरकार दास तेरा हो जाऊँ भजन लिरिक्स
मेरी विनती सुनो सरकार,
मेरे बाबा लखदातार,
दास तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फ़िलहाल,
मै तेरा हो जाऊँ,
कुछ ऐसा कर कमाल,
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
दुनिया के झूठे नाते,
मै छोड़ के आया हूँ,
अपना ले खाटू वाले,
दुनिया का सताया हूँ,
मेरी सुनले दीन दयाल,
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
अपने भक्तो की सुनते,
लखदातार कहाते हो,
हारे हुओ को तुम ही,
बाबा जीत दिलाते हो,
माँ अहलवती के लाल,
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
मेरी नैया डगमग डोले,
अब जल्दी आ जाओ,
पकड़ो मेरी कलाई,
आकर पार लगा जाओ,
‘टोनी’ को लो संभाल
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
मेरी विनती सुनो सरकार,
मेरे बाबा लखदातार,
दास तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फ़िलहाल,
मै तेरा हो जाऊँ,
कुछ ऐसा कर कमाल,
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
📖 Related: श्याम प्रेमियों के ऊपर इक नशा अजब सा छा गया | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans