पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे लिरिक्स

Padharo Maa Chagani Ke Dulare Babosa Ghar Pe Hamare

पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज देश रंगीला रंगीला।

झूमे धरती अम्बर,
कहती है ये पवन,
आज घर आयेंगे,
बाबोसा भगवन,
आओ मिलके सजाये,
घर आँगन,
शुभ दिन आया है,
बड़ा मन भावन,
राहों में हम पलके बिछाकर,
बाट निहारे,
पधारो माँ छगनी के दुलारे,
बाबोसा घर पे हमारे।।

डगर डगर ये सारा नगर देखो,
दुल्हन सा है सजाया,
रंगोली से चोक सजाकर,
कुमकुम कलश भराया,
पग पग दीपक प्रगटाये,
ज्यु अम्बर में चमके तारे,
पधारों माँ छगनी के दुलारे,
बाबोसा घर पे हमारे।।

आपके श्री चरण पड़े तो,
ये धरती पावन हो जाये,
भक्तो की अर्जी सुनकर के,
शुभागमन हो जाये,
चुरू के राजा कब होंगे,
दर्श तुम्हारे,
पधारों माँ छगनी के दुलारे,
बाबोसा घर पे हमारे।।

एक यही अभिलाषा मेरी,
पाँउ में दर्शन तुम्हारे,
दिलबर तेरी शरण मे आकर,
तुझपे जीवन वारे,
अब न तड़पाओ जल्दी आओ,
द्वार हमारे,
पधारों माँ छगनी के दुलारे,
बाबोसा घर पे हमारे।।

झूमे धरती अम्बर,
कहती है ये पवन,
आज घर आयेंगे,
बाबोसा भगवन,
आओ मिलके सजाये,
घर आँगन,
शुभ दिन आया है,
बड़ा मन भावन,
राहों में हम पलके बिछाकर,
बाट निहारे,
पधारो माँ छगनी के दुलारे,
बाबोसा घर पे हमारे।।

गायिका अभिलाषा बांठिया।
लेखक / प्रेषक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।

पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे Video

पधारो माँ छगनी के दुलारे बाबोसा घर पे हमारे Video

See also  अरे पेला जेडा प्रेम हमेशा कोनी रेवे ओ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Browse all bhajans by abhilasha bandhiya

Browse Temples in India