पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे लिरिक्स

Pakhand Me Nar Kyo Bhatka Khave Re

पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे लिरिक्स (हिन्दी)

पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे,

दोहा उपकार बडो निज धर्म कहे,
तन से मन से धन से कर रे,
धन संग चले परमार्थ तो,
नित खूब कमा वित जो भर रे।
कर सोच रे धनवान कहां,
तज भूप गए धरणी धर रे,
चल भारती पूरण आज यहां,
कल होय कहां अपनो घर रे।

समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

नीति बिना नहीं सुख सपने में,
संत ग्रंथ शब्द गावे रे,
नीति तो नारायण साथी,
सब दुख जावे रे,
समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यो भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

कर्म हीन ज्योतिष को जाके,
भविष्य योग दिखावे रे,
भाग भरोसे रहे आलस्य में,
सब दुख आवे रे,
समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यो भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

करणी में विश्वास नहीं जड़,
पूजा कर सुख छावे रे,
रहे सत्संग से दूर मूर्ख,
पाखंड को ध्यावे रे,
समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यो भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

चेतन भारती सतगुरु सुख को,
पंथ संत समझावे रे,
कर पुरुषार्थ भारती पुरण,
यू मस्त रहावे रे,
समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यो भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

समझ सुख पावे रे,
पाखंड में नर क्यो भटका खावे रे,
समझ सुख पावे रे।।

See also  टाबरिया चौखट पर बैठा आस लगावे है | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

गायक पुरण भारती जी महाराज।
Upload By Aditya Jatav

पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे Video

पाखंड में नर क्यों भटका खावे रे Video

Browse all bhajans by puran bharti ji maharaj

Browse Temples in India