प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये लिरिक्स

Prabhu Ke Charno Se Saccha Gar Pyar Kisi Ko Ho Jaye

प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये लिरिक्स (हिन्दी)

प्रभु के चरणों से सच्चा गर,
प्यार किसी को हो जाये,
दो चार शहर की बात ही क्या,
संसार उसी का हो जाये।।

रावण ने राम से बैर किया,
उसे अब भी जलाया जाता है,
बन भक्त विभीषण शरण गए,
घर बार उसी का हो जाए,
दो चार शहर की बात ही क्या,
संसार उसी का हो जाये।।

गणिका ने कौन से वेद पढे,
कुब्जा क्या रूप की रानी थी,
जिसमे छल कपट का लेश नहीं,
घनश्याम उसी का हो जाए,
दो चार शहर की बात ही क्या,
संसार उसी का हो जाये।।

माया के पुजारी सुन लो तुम,
उस प्रेम दीवानी मीरा से,
गर प्रेम हो मीरा सा मन में,
मोहन तेरा भी हो जाए,
दो चार शहर की बात ही क्या,
संसार उसी का हो जाये।।

प्रभु के चरणों से सच्चा गर,
प्यार किसी को हो जाये,
दो चार शहर की बात ही क्या,
संसार उसी का हो जाये।।

गायक रूपेश चौधरी।

प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये Video

प्रभु के चरणों से सच्चा गर प्यार किसी को हो जाये Video

Browse all bhajans by Rupesh Choudhary
See also  श्याम नगीना बन जाते Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

Browse Temples in India