प्रभु मुझ से पूछो मैं क्या चाहता हूँ, मैं तुझ से तुझे माँगना चाहता हूँ
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
प्रभु मुझ से पूछो मैं क्या चाहता हूँ, मैं तुझ से तुझे माँगना चाहता हूँ
प्रभु मुझ से पूछो मैं क्या चाहता हूँ,
मैं तुझ से तुझे माँगना चाहता हूँ ।
मुझे खाना पीना पहनना दिया है ।
बहुत घुमने को जमाना दिया है ॥
बहलने को हर इक बहाना दिया है ।
मैं अब तुझ से ही बहलना चाहता हूँ ॥
हर एक रूह में तेरा चमत्कार देखा।
बनाया हुआ तेरा संसार देखा ॥
कई जनम लेकर मैं हर बार देखा ।
मैं अब तुझ को ही देखना चाहता हूँ ॥
तुझे गणिका का कौन सा भाव भाया ।
था सदने की किस बात पर रहम आया ॥
अजामिल के तू किस इशारे पे आया ।
मैं यह राज़ अब जानना चाहता हूँ ॥
गुनाहिओ को होता है दीदार तेरा ।
फिर तो जकीनन ही नंबर है मेरा ॥
बुराईयो का है मेरे दिल में बसेरा ।
📖 Related: चरण शरण में राख सदा शिव तेरी है दरकार दया कर बम भोले | Lyrics, Video | Shiv Bhajans