रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी लिरिक्स

Ramayan Manka In Hindi

रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी लिरिक्स (हिन्दी)

रामायण मनका १०८ हिंदी लिरिक्स,

रघुपति राघव राजाराम,
पतितपावन सीताराम।
जय रघुनन्दन जय घनश्याम,
पतितपावन सीताराम।।

भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे,
दूर करो प्रभु दु:ख हमारे।
दशरथ के घर जन्मे राम,
पतितपावन सीताराम।।1।।

विश्वामित्र मुनीश्वर आये,
दशरथ भूप से वचन सुनाये।
संग में भेजे लक्ष्मण राम,
पतितपावन सीताराम।।2।।

वन में जाए ताड़का मारी,
चरण छुआए अहिल्या तारी।
ऋषियों के दु:ख हरते राम,
पतितपावन सीताराम।।3।।

जनक पुरी रघुनन्दन आए,
नगर निवासी दर्शन पाए।
सीता के मन भाए राम,
पतितपावन सीताराम।।4।।

रघुनन्दन ने धनुष चढ़ाया,
सब राजो का मान घटाया।
सीता ने वर पाए राम,
पतितपावन सीताराम।।5।।

परशुराम क्रोधित हो आये,
दुष्ट भूप मन में हरषाये।
जनक राय ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।6।।


बोले लखन सुनो मुनि ग्यानी,
संत नहीं होते अभिमानी।
मीठी वाणी बोले राम,
पतितपावन सीताराम।।7।।

लक्ष्मण वचन ध्यान मत दीजो,
जो कुछ दण्ड दास हो को दीजो।
धनुष तोडय्या मैं हूँ राम,
पतितपावन सीताराम ।।8।।

लेकर के यह धनुष चढ़ाओ,
अपनी शक्ति मुझे दिखलाओ।
छूवत चाप चढ़ाये राम,
पतितपावन सीताराम।।9।।

हुई उर्मिला लखन की नारी,
श्रुतिकीर्ति रिपुसूदन प्यारी।
हुई माण्डवी भरत के बाम,
पतितपावन सीताराम ।।10।।

अवधपुरी रघुनन्दन आये,
घर-घर नारी मंगल गाये।
बारह वर्ष बिताये राम,
पतितपावन सीताराम।।11।।

गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लीनी,
राज तिलक तैयारी कीनी।
कल को होंगे राजा राम,
पतितपावन सीताराम।।12।।


कुटिल मंथरा ने बहकाई,
कैकई ने यह बात सुनाई।
दे दो मेरे दो वरदान,
पतितपावन सीताराम।।13।।

मेरी विनती तुम सुन लीजो,
भरत पुत्र को गद्दी दीजो।
होत प्रात वन भेजो राम,
पतितपावन सीताराम।।14।।

धरनी गिरे भूप तत्काला,
लागा दिल में सूल विशाला।
तब सुमन्त बुलवाये राम,
पतितपावन सीताराम।।15।।

राम पिता को शीश नवाये,
मुख से वचन कहा नहीं जाये।
कैकई वचन सुनायो राम,
पतितपावन सीताराम।।16।।

राजा के तुम प्राण प्यारे,
इनके दु:ख हरोगे सारे।
अब तुम वन में जाओ राम,
पतितपावन सीताराम।।17।।

वन में चौदह वर्ष बिताओ,
रघुकुल रीति-नीति अपनाओ।
तपसी वेष बनाओ राम,
पतितपावन सीताराम।।18।।


सुनत वचन राघव हरषाये,
माता जी के मंदिर आये।
चरण कमल में किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।19।।

माता जी मैं तो वन जाऊं,
चौदह वर्ष बाद फिर आऊं।
चरण कमल देखूं सुख धाम,
पतितपावन सीताराम।।20।।

सुनी शूल सम जब यह बानी,
भू पर गिरी कौशल्या रानी।
धीरज बंधा रहे श्रीराम,
पतितपावन सीताराम।।21।।

सीताजी जब यह सुन पाई,
रंग महल से नीचे आई।
कौशल्या को किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।22।।

मेरी चूक क्षमा कर दीजो,
वन जाने की आज्ञा दीजो।
सीता को समझाते राम।
पतितपावन सीताराम।।23।।

मेरी सीख सिया सुन लीजो,
सास ससुर की सेवा कीजो।
मुझको भी होगा विश्राम,
पतितपावन सीताराम।।24।।


मेरा दोष बता प्रभु दीजो,
संग मुझे सेवा में लीजो।
अर्द्धांगिनी मैं तुम्हारी राम,
पतितपावन सीताराम।।25।।

समाचार सुनि लक्ष्मण आये,
धनुष बाण संग परम सुहाये।
बोले संग चलूंगा राम,
पतितपावन सीताराम।।26।।

राम लखन मिथिलेश कुमारी,
वन जाने की करी तैयारी।
रथ में बैठ गये सुख धाम,
पतितपावन सीताराम।।27।।

अवधपुरी के सब नर नारी,
समाचार सुन व्याकुल भारी।
मचा अवध में कोहराम,
पतितपावन सीताराम।।28।।

श्रृंगवेरपुर रघुवर आये,
रथ को अवधपुरी लौटाये।
गंगा तट पर आये राम,
पतितपावन सीताराम।।29।।

केवट कहे चरण धुलवाओ,
पीछे नौका में चढ़ जाओ।
पत्थर कर दी नारी राम,
पतितपावन सीताराम।।30।।


लाया एक कठौता पानी,
चरण कमल धोये सुखकारी।
नाव चढ़ाये लक्ष्मण राम,
पतितपावन सीताराम ।।31।।

उतराई में मुदरी दीनी,
केवट ने यह विनती कीनी।
उतराई नहीं लूंगा राम,
पतितपावन सीताराम।।32।।

तुम आये हम घाट उतारे,
हम आयेंगे घाट तुम्हारे।
तब तुम पार लगायो राम,
पतितपावन सीताराम।।33।।

भरद्वाज आश्रम पर आये,
राम लखन ने शीष नवाए।
एक रात कीन्हा विश्राम,
पतितपावन सीताराम।।34।।

भाई भरत अयोध्या आये,
कैकई को कटु वचन सुनाये।
क्यों तुमने वन भेजे राम,
पतितपावन सीताराम।।35।।

चित्रकूट रघुनंदन आये,
वन को देख सिया सुख पाये।
मिले भरत से भाई राम,
पतितपावन सीताराम।।36।।


अवधपुरी को चलिए भाई,
यह सब कैकई की कुटिलाई।
तनिक दोष नहीं मेरा राम,
पतितपावन सीताराम।।37।।

चरण पादुका तुम ले जाओ,
पूजा कर दर्शन फल पावो।
भरत को कंठ लगाये राम,
पतितपावन सीताराम।।38।।

आगे चले राम रघुराया,
निशाचरों का वंश मिटाया।
ऋषियों के हुए पूरण काम,
पतितपावन सीताराम।।39।।

अनसूईया की कुटीया आये,
दिव्य वस्त्र सिय मां ने पाय।
था मुनि अत्री का वह धाम,
पतितपावन सीताराम।।40।।

मुनि-स्थान आए रघुराई,
शूर्पनखा की नाक कटाई।
खरदूषन को मारे राम,
पतितपावन सीताराम।।41।।

पंचवटी रघुनंदन आए,
कनक मृग मारीच संग धाये।
लक्ष्मण तुम्हें बुलाते राम,
पतितपावन सीताराम।।42।।


रावण साधु वेष में आया,
भूख ने मुझको बहुत सताया।
भिक्षा दो यह धर्म का काम,
पतितपावन सीताराम।।43।।

भिक्षा लेकर सीता आई,
हाथ पकड़ रथ में बैठाई।
सूनी कुटिया देखी भाई,
पतितपावन सीताराम।।44।।

धरनी गिरे राम रघुराई,
सीता के बिन व्याकुलता आई।
हे प्रिय सीते चीखे राम,
पतितपावन सीताराम।।45।।

लक्ष्मण, सीता छोड़ नहीं तुम आते,
जनक दुलारी नहीं गंवाते।
बने बनाये बिगड़े काम,
पतितपावन सीताराम।।46।।

कोमल बदन सुहासिनि सीते,
तुम बिन व्यर्थ रहेंगे जीते।
लगे चाँदनी-जैसे घाम,
पतितपावन सीताराम।।47।।

सुन री मैना, सुन रे तोता,
मैं भी पंखो वाला होता।
वन वन लेता ढूंढ तमाम,
पतितपावन सीताराम।।48।।


श्यामा हिरनी, तू ही बता दे,
जनक नन्दनी मुझे मिला दे।
तेरे जैसी आँखे श्याम,
पतितपावन सीताराम।।49।।

वन वन ढूंढ रहे रघुराई,
जनक दुलारी कहीं न पाई।
गृद्धराज ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।50।।

चख चख कर फल शबरी लाई,
प्रेम सहित खाये रघुराई।
ऎसे मीठे नहीं हैं आम,
पतितपावन सीताराम।।51।।

विप्र रुप धरि हनुमत आए,
चरण कमल में शीश नवाये।
कन्धे पर बैठाये राम,
पतितपावन सीताराम।।52।।

सुग्रीव से करी मिताई,
अपनी सारी कथा सुनाई।
बाली पहुंचाया निज धाम,
पतितपावन सीताराम।।53।।

See also  बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय भजन लिरिक्स

सिंहासन सुग्रीव बिठाया,
मन में वह अति हर्षाया।
वर्षा ऋतु आई हे राम,
पतितपावन सीताराम।।54।।


हे भाई लक्ष्मण तुम जाओ,
वानरपति को यूं समझाओ।
सीता बिन व्याकुल हैं राम,
पतितपावन सीताराम।।55।।

देश देश वानर भिजवाए,
सागर के सब तट पर आए।
सहते भूख प्यास और घाम,
पतितपावन सीताराम।।56।।

सम्पाती ने पता बताया,
सीता को रावण ले आया।
सागर कूद गए हनुमान,
पतितपावन सीताराम।।57।।

कोने कोने पता लगाया,
भगत विभीषण का घर पाया।
हनुमान को किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।58।।

अशोक वाटिका हनुमत आए,
वृक्ष तले सीता को पाये।
आँसू बरसे आठो याम,
पतितपावन सीताराम।।59।।

रावण संग निशिचरी लाके,
सीता को बोला समझा के।
मेरी ओर तुम देखो बाम,
पतितपावन सीताराम।।60।।


मन्दोदरी बना दूँ दासी,
सब सेवा में लंका वासी।
करो भवन में चलकर विश्राम,
पतितपावन सीताराम।।61।।

चाहे मस्तक कटे हमारा,
मैं नहीं देखूं बदन तुम्हारा।
मेरे तन मन धन है राम,
पतितपावन सीताराम।।62।।

ऊपर से मुद्रिका गिराई,
सीता जी ने कंठ लगाई।
हनुमान ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।63।।

मुझको भेजा है रघुराया,
सागर लांघ यहां मैं आया।
मैं हूं राम दास हनुमान,
पतितपावन सीताराम।।64।।

भूख लगी फल खाना चाहूँ,
जो माता की आज्ञा पाऊँ।
सब के स्वामी हैं श्री राम,
पतितपावन सीताराम।।65।।

सावधान हो कर फल खाना,
रखवालों को भूल ना जाना।
निशाचरों का है यह धाम,
पतितपावन सीताराम।।66।।


हनुमान ने वृक्ष उखाड़े,
देख देख माली ललकारे।
मार-मार पहुंचाये धाम,
पतितपावन सीताराम।।67।।

अक्षयकुमार को स्वर्ग पहुंचाया,
इन्द्रजीत को फांस ले आया।
ब्रह्मपाश से बंधे हनुमान,
पतितपावन सीताराम।।68।।

सीता को तुम लौटा दीजो।
उन से क्षमा याचना कीजो।
तीन लोक के स्वामी राम,
पतितपावन सीताराम।।69।।

भगत बिभीषण ने समझाया,
रावण ने उसको धमकाया।
सनमुख देख रहे रघुराई,
पतितपावन सीताराम।।70।।

रूई तेल घृत वसन मंगाई,
पूंछ बांध कर आग लगाई।
पूंछ घुमाई है हनुमान,
पतितपावन सीताराम।।71।।

सब लंका में आग लगाई,
सागर में जा पूंछ बुझाई।
ह्रदय कमल में राखे राम,
पतितपावन सीताराम।।72।।


सागर कूद लौट कर आये,
समाचार रघुवर ने पाये।
दिव्य भक्ति का दिया इनाम,
पतितपावन सीताराम।।73।।

वानर रीछ संग में लाए,
लक्ष्मण सहित सिंधु तट आए।
लगे सुखाने सागर राम,
पतितपावन सीताराम।।74।।

सेतू कपि नल नील बनावें,
राम-राम लिख सिला तिरावें।
लंका पहुँचे राजा राम,
पतितपावन सीताराम।।75।।

अंगद चल लंका में आया,
सभा बीच में पांव जमाया।
बाली पुत्र महा बलधाम,
पतितपावन सीताराम।।76।।

रावण पाँव हटाने आया,
अंगद ने फिर पांव उठाया।
क्षमा करें तुझको श्री राम,
पतितपावन सीताराम।।77।।

निशाचरों की सेना आई,
गरज तरज कर हुई लड़ाई।
वानर बोले जय सिया राम,
पतितपावन सीताराम।।78।।


इन्द्रजीत ने शक्ति चलाई,
धरनी गिरे लखन मुरझाई।
चिन्ता करके रोये राम,
पतितपावन सीताराम।।79।।

जब मैं अवधपुरी से आया,
हाय पिता ने प्राण गंवाया।
वन में गई चुराई बाम,
पतितपावन सीताराम।।80।।

भाई तुमने भी छिटकाया,
जीवन में कुछ सुख नहीं पाया।
सेना में भारी कोहराम,
पतितपावन सीताराम।।81।

जो संजीवनी बूटी को लाए,
तो भाई जीवित हो जाये।
बूटी लायेगा हनुमान,
पतितपावन सीताराम।।82।।

जब बूटी का पता न पाया,
पर्वत ही लेकर के आया।
काल नेम पहुंचाया धाम,
पतितपावन सीताराम।।83।।

भक्त भरत ने बाण चलाया,
चोट लगी हनुमत लंगड़ाया।
मुख से बोले जय सिया राम,
पतितपावन सीताराम।।84।।


बोले भरत बहुत पछताकर,
पर्वत सहित बाण बैठाकर।
तुम्हें मिला दूं राजा राम,
पतितपावन सीताराम।।85।।

बूटी लेकर हनुमत आया,
लखन लाल उठ शीष नवाया।
हनुमत कंठ लगाये राम,
पतितपावन सीताराम।।86।।

कुंभकरन उठकर तब आया,
एक बाण से उसे गिराया।
इन्द्रजीत पहुँचाया धाम,
पतितपावन सीताराम।।87।।

दुर्गापूजन रावण कीनो,
नौ दिन तक आहार न लीनो।
आसन बैठ किया है ध्यान,
पतितपावन सीताराम।।88।।

रावण का व्रत खंडित कीना,
परम धाम पहुँचा ही दीना।
वानर बोले जय श्री राम,
पतितपावन सीताराम।।89।।

सीता ने हरि दर्शन कीना,
चिन्ता शोक सभी तज दीना।
हँस कर बोले राजा राम,
पतितपावन सीताराम।।90।।


पहले अग्नि परीक्षा पाओ,
पीछे निकट हमारे आओ।
तुम हो पतिव्रता हे बाम,
पतितपावन सीताराम।।91।।

करी परीक्षा कंठ लगाई,
सब वानर सेना हरषाई।
राज्य बिभीषन दीन्हा राम,
पतितपावन सीताराम।।92।।

फिर पुष्पक विमान मंगाया,
सीता सहित बैठे रघुराया।
दण्डकवन में उतरे राम,
पतितपावन सीताराम।।93।।

ऋषिवर सुन दर्शन को आये,
स्तुति कर मन में हर्षाये।
तब गंगा तट आये राम,
पतितपावन सीताराम।।94।।

नन्दी ग्राम पवनसुत आये,
भाई भरत को वचन सुनाए।
लंका से आए हैं राम,
पतितपावन सीताराम।।95।।

कहो विप्र तुम कहां से आए,
ऐसे मीठे वचन सुनाए।
मुझे मिला दो भैया राम,
पतितपावन सीताराम।।96।।


अवधपुरी रघुनन्दन आये,
मंदिर मंदिर मंगल छाये।
माताओं ने किया प्रणाम,
पतितपावन सीताराम।।97।।

भाई भरत को गले लगाया,
सिंहासन बैठे रघुराया।
जग ने कहा हैं राजा राम,
पतितपावन सीताराम।।98।।

सब भूमि विप्रो को दीनी,
विप्रों ने वापस दे दीनी।
हम तो भजन करेंगे राम,
पतितपावन सीताराम।।99।।

धोबी ने धोबन धमकाई,
रामचन्द्र ने यह सुन पाई।
वन में सीता भेजी राम,
पतितपावन सीताराम।।100।।

बाल्मीकि आश्रम में आई,
लव व कुश हुए दो भाई।
धीर वीर ज्ञानी बलवान,
पतितपावन सीताराम।।101।।

अश्वमेघ यज्ञ किन्हा राम,
सीता बिन सब सूने काम।
लव कुश वहां दीयो पहचान,
पतितपावन सीताराम।।102।।


सीता, राम बिना अकुलाई,
भूमि से यह विनय सुनाई।
मुझको अब दीजो विश्राम,
पतितपावन सीताराम।।103।।

सीता भूमि में समाई,
देखकर चिन्ता की रघुराई।
बार बार पछताये राम,
पतितपावन सीताराम।।104।।

राम राज्य में सब सुख पावें,
प्रेम मग्न हो हरि गुन गावें।
दुख क्लेश का रहा ना नाम,
पतितपावन सीताराम।।105।।

ग्यारह हजार वर्ष परयन्ता,
राज कीन्ह श्री लक्ष्मी कंता।
फिर बैकुण्ठ पधारे धाम,
पतितपावन सीताराम।।106।।

अवधपुरी बैकुण्ठ सिधाई,
नर नारी सबने गति पाई।
शरनागत प्रतिपालक राम,
पतितपावन सीताराम।।107।।

भक्तों ने लीला है गाई,
मेरी विनय सुनो रघुराई।
भूलूँ नहीं तुम्हारा नाम,
पतितपावन सीताराम।।108।।

Singer Rakesh Kala
Upload By Lokesh Jangid

ये भी देखें सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड।
जय श्री राम।

Download PDF (रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी )

Download the PDF of song ‘Ramayan Manka In Hindi’.

See also  हर रोज श्याम तेरा श्रृंगार किया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Download PDF: रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी

Ramayan Manka In Hindi Lyrics (English Transliteration)

rAmAyaNa manakA 108 hiMdI liriksa,

raghupati rAghava rAjArAma,
patitapAvana sItArAma|
jaya raghunandana jaya ghanashyAma,
patitapAvana sItArAma||

bhIDa़ paDa़I jaba bhakta pukAre,
dUra karo prabhu du:kha hamAre|
dasharatha ke ghara janme rAma,
patitapAvana sItArAma||1||

vishvAmitra munIshvara Aye,
dasharatha bhUpa se vachana sunAye|
saMga meM bheje lakShmaNa rAma,
patitapAvana sItArAma||2||

vana meM jAe tADa़kA mArI,
charaNa ChuAe ahilyA tArI|
RRiShiyoM ke du:kha harate rAma,
patitapAvana sItArAma||3||

janaka purI raghunandana Ae,
nagara nivAsI darshana pAe|
sItA ke mana bhAe rAma,
patitapAvana sItArAma||4||

raghunandana ne dhanuSha chaDha़AyA,
saba rAjo kA mAna ghaTAyA|
sItA ne vara pAe rAma,
patitapAvana sItArAma||5||

parashurAma krodhita ho Aye,
duShTa bhUpa mana meM haraShAye|
janaka rAya ne kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||6||


bole lakhana suno muni gyAnI,
saMta nahIM hote abhimAnI|
mIThI vANI bole rAma,
patitapAvana sItArAma||7||

lakShmaNa vachana dhyAna mata dIjo,
jo kuCha daNDa dAsa ho ko dIjo|
dhanuSha toDayyA maiM hU.N rAma,
patitapAvana sItArAma ||8||

lekara ke yaha dhanuSha chaDha़Ao,
apanI shakti mujhe dikhalAo|
ChUvata chApa chaDha़Aye rAma,
patitapAvana sItArAma||9||

huI urmilA lakhana kI nArI,
shrutikIrti ripusUdana pyArI|
huI mANDavI bharata ke bAma,
patitapAvana sItArAma ||10||

avadhapurI raghunandana Aye,
ghara-ghara nArI maMgala gAye|
bAraha varSha bitAye rAma,
patitapAvana sItArAma||11||

guru vashiShTha se Aj~nA lInI,
rAja tilaka taiyArI kInI|
kala ko hoMge rAjA rAma,
patitapAvana sItArAma||12||


kuTila maMtharA ne bahakAI,
kaikaI ne yaha bAta sunAI|
de do mere do varadAna,
patitapAvana sItArAma||13||

merI vinatI tuma suna lIjo,
bharata putra ko gaddI dIjo|
hota prAta vana bhejo rAma,
patitapAvana sItArAma||14||

dharanI gire bhUpa tatkAlA,
lAgA dila meM sUla vishAlA|
taba sumanta bulavAye rAma,
patitapAvana sItArAma||15||

rAma pitA ko shIsha navAye,
mukha se vachana kahA nahIM jAye|
kaikaI vachana sunAyo rAma,
patitapAvana sItArAma||16||

rAjA ke tuma prANa pyAre,
inake du:kha haroge sAre|
aba tuma vana meM jAo rAma,
patitapAvana sItArAma||17||

vana meM chaudaha varSha bitAo,
raghukula rIti-nIti apanAo|
tapasI veSha banAo rAma,
patitapAvana sItArAma||18||


sunata vachana rAghava haraShAye,
mAtA jI ke maMdira Aye|
charaNa kamala meM kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||19||

mAtA jI maiM to vana jAUM,
chaudaha varSha bAda phira AUM|
charaNa kamala dekhUM sukha dhAma,
patitapAvana sItArAma||20||

sunI shUla sama jaba yaha bAnI,
bhU para girI kaushalyA rAnI|
dhIraja baMdhA rahe shrIrAma,
patitapAvana sItArAma||21||

sItAjI jaba yaha suna pAI,
raMga mahala se nIche AI|
kaushalyA ko kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||22||

merI chUka kShamA kara dIjo,
vana jAne kI Aj~nA dIjo|
sItA ko samajhAte rAma|
patitapAvana sItArAma||23||

merI sIkha siyA suna lIjo,
sAsa sasura kI sevA kIjo|
mujhako bhI hogA vishrAma,
patitapAvana sItArAma||24||


merA doSha batA prabhu dIjo,
saMga mujhe sevA meM lIjo|
arddhAMginI maiM tumhArI rAma,
patitapAvana sItArAma||25||

samAchAra suni lakShmaNa Aye,
dhanuSha bANa saMga parama suhAye|
bole saMga chalUMgA rAma,
patitapAvana sItArAma||26||

rAma lakhana mithilesha kumArI,
vana jAne kI karI taiyArI|
ratha meM baiTha gaye sukha dhAma,
patitapAvana sItArAma||27||

avadhapurI ke saba nara nArI,
samAchAra suna vyAkula bhArI|
machA avadha meM koharAma,
patitapAvana sItArAma||28||

shrRRiMgaverapura raghuvara Aye,
ratha ko avadhapurI lauTAye|
gaMgA taTa para Aye rAma,
patitapAvana sItArAma||29||

kevaTa kahe charaNa dhulavAo,
pIChe naukA meM chaDha़ jAo|
patthara kara dI nArI rAma,
patitapAvana sItArAma||30||


lAyA eka kaThautA pAnI,
charaNa kamala dhoye sukhakArI|
nAva chaDha़Aye lakShmaNa rAma,
patitapAvana sItArAma ||31||

utarAI meM mudarI dInI,
kevaTa ne yaha vinatI kInI|
utarAI nahIM lUMgA rAma,
patitapAvana sItArAma||32||

tuma Aye hama ghATa utAre,
hama AyeMge ghATa tumhAre|
taba tuma pAra lagAyo rAma,
patitapAvana sItArAma||33||

bharadvAja Ashrama para Aye,
rAma lakhana ne shISha navAe|
eka rAta kInhA vishrAma,
patitapAvana sItArAma||34||

bhAI bharata ayodhyA Aye,
kaikaI ko kaTu vachana sunAye|
kyoM tumane vana bheje rAma,
patitapAvana sItArAma||35||

chitrakUTa raghunaMdana Aye,
vana ko dekha siyA sukha pAye|
mile bharata se bhAI rAma,
patitapAvana sItArAma||36||


avadhapurI ko chalie bhAI,
yaha saba kaikaI kI kuTilAI|
tanika doSha nahIM merA rAma,
patitapAvana sItArAma||37||

charaNa pAdukA tuma le jAo,
pUjA kara darshana phala pAvo|
bharata ko kaMTha lagAye rAma,
patitapAvana sItArAma||38||

Age chale rAma raghurAyA,
nishAcharoM kA vaMsha miTAyA|
RRiShiyoM ke hue pUraNa kAma,
patitapAvana sItArAma||39||

anasUIyA kI kuTIyA Aye,
divya vastra siya mAM ne pAya|
thA muni atrI kA vaha dhAma,
patitapAvana sItArAma||40||

muni-sthAna Ae raghurAI,
shUrpanakhA kI nAka kaTAI|
kharadUShana ko mAre rAma,
patitapAvana sItArAma||41||

paMchavaTI raghunaMdana Ae,
kanaka mRRiga mArIcha saMga dhAye|
lakShmaNa tumheM bulAte rAma,
patitapAvana sItArAma||42||


rAvaNa sAdhu veSha meM AyA,
bhUkha ne mujhako bahuta satAyA|
bhikShA do yaha dharma kA kAma,
patitapAvana sItArAma||43||

bhikShA lekara sItA AI,
hAtha pakaDa़ ratha meM baiThAI|
sUnI kuTiyA dekhI bhAI,
patitapAvana sItArAma||44||

dharanI gire rAma raghurAI,
sItA ke bina vyAkulatA AI|
he priya sIte chIkhe rAma,
patitapAvana sItArAma||45||

lakShmaNa, sItA ChoDa़ nahIM tuma Ate,
janaka dulArI nahIM gaMvAte|
bane banAye bigaDa़e kAma,
patitapAvana sItArAma||46||

komala badana suhAsini sIte,
tuma bina vyartha raheMge jIte|
lage chA.NdanI-jaise ghAma,
patitapAvana sItArAma||47||

suna rI mainA, suna re totA,
maiM bhI paMkho vAlA hotA|
vana vana letA DhUMDha tamAma,
patitapAvana sItArAma||48||


shyAmA hiranI, tU hI batA de,
janaka nandanI mujhe milA de|
tere jaisI A.Nkhe shyAma,
patitapAvana sItArAma||49||

vana vana DhUMDha rahe raghurAI,
janaka dulArI kahIM na pAI|
gRRiddharAja ne kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||50||

chakha chakha kara phala shabarI lAI,
prema sahita khAye raghurAI|
ऎse mIThe nahIM haiM Ama,
patitapAvana sItArAma||51||

vipra rupa dhari hanumata Ae,
charaNa kamala meM shIsha navAye|
kandhe para baiThAye rAma,
patitapAvana sItArAma||52||

sugrIva se karI mitAI,
apanI sArI kathA sunAI|
bAlI pahuMchAyA nija dhAma,
patitapAvana sItArAma||53||

siMhAsana sugrIva biThAyA,
mana meM vaha ati harShAyA|
varShA RRitu AI he rAma,
patitapAvana sItArAma||54||

See also  ठुमुक ठुमुक चली आओ महारानी | Lyrics, Video | Durga Bhajans


he bhAI lakShmaNa tuma jAo,
vAnarapati ko yUM samajhAo|
sItA bina vyAkula haiM rAma,
patitapAvana sItArAma||55||

desha desha vAnara bhijavAe,
sAgara ke saba taTa para Ae|
sahate bhUkha pyAsa aura ghAma,
patitapAvana sItArAma||56||

sampAtI ne patA batAyA,
sItA ko rAvaNa le AyA|
sAgara kUda gae hanumAna,
patitapAvana sItArAma||57||

kone kone patA lagAyA,
bhagata vibhIShaNa kA ghara pAyA|
hanumAna ko kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||58||

ashoka vATikA hanumata Ae,
vRRikSha tale sItA ko pAye|
A.NsU barase ATho yAma,
patitapAvana sItArAma||59||

rAvaNa saMga nishicharI lAke,
sItA ko bolA samajhA ke|
merI ora tuma dekho bAma,
patitapAvana sItArAma||60||


mandodarI banA dU.N dAsI,
saba sevA meM laMkA vAsI|
karo bhavana meM chalakara vishrAma,
patitapAvana sItArAma||61||

chAhe mastaka kaTe hamArA,
maiM nahIM dekhUM badana tumhArA|
mere tana mana dhana hai rAma,
patitapAvana sItArAma||62||

Upara se mudrikA girAI,
sItA jI ne kaMTha lagAI|
hanumAna ne kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||63||

mujhako bhejA hai raghurAyA,
sAgara lAMgha yahAM maiM AyA|
maiM hUM rAma dAsa hanumAna,
patitapAvana sItArAma||64||

bhUkha lagI phala khAnA chAhU.N,
jo mAtA kI Aj~nA pAU.N|
saba ke svAmI haiM shrI rAma,
patitapAvana sItArAma||65||

sAvadhAna ho kara phala khAnA,
rakhavAloM ko bhUla nA jAnA|
nishAcharoM kA hai yaha dhAma,
patitapAvana sItArAma||66||


hanumAna ne vRRikSha ukhADa़e,
dekha dekha mAlI lalakAre|
mAra-mAra pahuMchAye dhAma,
patitapAvana sItArAma||67||

akShayakumAra ko svarga pahuMchAyA,
indrajIta ko phAMsa le AyA|
brahmapAsha se baMdhe hanumAna,
patitapAvana sItArAma||68||

sItA ko tuma lauTA dIjo|
una se kShamA yAchanA kIjo|
tIna loka ke svAmI rAma,
patitapAvana sItArAma||69||

bhagata bibhIShaNa ne samajhAyA,
rAvaNa ne usako dhamakAyA|
sanamukha dekha rahe raghurAI,
patitapAvana sItArAma||70||

rUI tela ghRRita vasana maMgAI,
pUMCha bAMdha kara Aga lagAI|
pUMCha ghumAI hai hanumAna,
patitapAvana sItArAma||71||

saba laMkA meM Aga lagAI,
sAgara meM jA pUMCha bujhAI|
hradaya kamala meM rAkhe rAma,
patitapAvana sItArAma||72||


sAgara kUda lauTa kara Aye,
samAchAra raghuvara ne pAye|
divya bhakti kA diyA inAma,
patitapAvana sItArAma||73||

vAnara rICha saMga meM lAe,
lakShmaNa sahita siMdhu taTa Ae|
lage sukhAne sAgara rAma,
patitapAvana sItArAma||74||

setU kapi nala nIla banAveM,
rAma-rAma likha silA tirAveM|
laMkA pahu.Nche rAjA rAma,
patitapAvana sItArAma||75||

aMgada chala laMkA meM AyA,
sabhA bIcha meM pAMva jamAyA|
bAlI putra mahA baladhAma,
patitapAvana sItArAma||76||

rAvaNa pA.Nva haTAne AyA,
aMgada ne phira pAMva uThAyA|
kShamA kareM tujhako shrI rAma,
patitapAvana sItArAma||77||

nishAcharoM kI senA AI,
garaja taraja kara huI laDa़AI|
vAnara bole jaya siyA rAma,
patitapAvana sItArAma||78||


indrajIta ne shakti chalAI,
dharanI gire lakhana murajhAI|
chintA karake roye rAma,
patitapAvana sItArAma||79||

jaba maiM avadhapurI se AyA,
hAya pitA ne prANa gaMvAyA|
vana meM gaI churAI bAma,
patitapAvana sItArAma||80||

bhAI tumane bhI ChiTakAyA,
jIvana meM kuCha sukha nahIM pAyA|
senA meM bhArI koharAma,
patitapAvana sItArAma||81|

jo saMjIvanI bUTI ko lAe,
to bhAI jIvita ho jAye|
bUTI lAyegA hanumAna,
patitapAvana sItArAma||82||

jaba bUTI kA patA na pAyA,
parvata hI lekara ke AyA|
kAla nema pahuMchAyA dhAma,
patitapAvana sItArAma||83||

bhakta bharata ne bANa chalAyA,
choTa lagI hanumata laMgaDa़AyA|
mukha se bole jaya siyA rAma,
patitapAvana sItArAma||84||


bole bharata bahuta paChatAkara,
parvata sahita bANa baiThAkara|
tumheM milA dUM rAjA rAma,
patitapAvana sItArAma||85||

bUTI lekara hanumata AyA,
lakhana lAla uTha shISha navAyA|
hanumata kaMTha lagAye rAma,
patitapAvana sItArAma||86||

kuMbhakarana uThakara taba AyA,
eka bANa se use girAyA|
indrajIta pahu.NchAyA dhAma,
patitapAvana sItArAma||87||

durgApUjana rAvaNa kIno,
nau dina taka AhAra na lIno|
Asana baiTha kiyA hai dhyAna,
patitapAvana sItArAma||88||

rAvaNa kA vrata khaMDita kInA,
parama dhAma pahu.NchA hI dInA|
vAnara bole jaya shrI rAma,
patitapAvana sItArAma||89||

sItA ne hari darshana kInA,
chintA shoka sabhI taja dInA|
ha.Nsa kara bole rAjA rAma,
patitapAvana sItArAma||90||


pahale agni parIkShA pAo,
pIChe nikaTa hamAre Ao|
tuma ho pativratA he bAma,
patitapAvana sItArAma||91||

karI parIkShA kaMTha lagAI,
saba vAnara senA haraShAI|
rAjya bibhIShana dInhA rAma,
patitapAvana sItArAma||92||

phira puShpaka vimAna maMgAyA,
sItA sahita baiThe raghurAyA|
daNDakavana meM utare rAma,
patitapAvana sItArAma||93||

RRiShivara suna darshana ko Aye,
stuti kara mana meM harShAye|
taba gaMgA taTa Aye rAma,
patitapAvana sItArAma||94||

nandI grAma pavanasuta Aye,
bhAI bharata ko vachana sunAe|
laMkA se Ae haiM rAma,
patitapAvana sItArAma||95||

kaho vipra tuma kahAM se Ae,
aise mIThe vachana sunAe|
mujhe milA do bhaiyA rAma,
patitapAvana sItArAma||96||


avadhapurI raghunandana Aye,
maMdira maMdira maMgala ChAye|
mAtAoM ne kiyA praNAma,
patitapAvana sItArAma||97||

bhAI bharata ko gale lagAyA,
siMhAsana baiThe raghurAyA|
jaga ne kahA haiM rAjA rAma,
patitapAvana sItArAma||98||

saba bhUmi vipro ko dInI,
viproM ne vApasa de dInI|
hama to bhajana kareMge rAma,
patitapAvana sItArAma||99||

dhobI ne dhobana dhamakAI,
rAmachandra ne yaha suna pAI|
vana meM sItA bhejI rAma,
patitapAvana sItArAma||100||

bAlmIki Ashrama meM AI,
lava va kusha hue do bhAI|
dhIra vIra j~nAnI balavAna,
patitapAvana sItArAma||101||

ashvamegha yaj~na kinhA rAma,
sItA bina saba sUne kAma|
lava kusha vahAM dIyo pahachAna,
patitapAvana sItArAma||102||


sItA, rAma binA akulAI,
bhUmi se yaha vinaya sunAI|
mujhako aba dIjo vishrAma,
patitapAvana sItArAma||103||

sItA bhUmi meM samAI,
dekhakara chintA kI raghurAI|
bAra bAra paChatAye rAma,
patitapAvana sItArAma||104||

rAma rAjya meM saba sukha pAveM,
prema magna ho hari guna gAveM|
dukha klesha kA rahA nA nAma,
patitapAvana sItArAma||105||

gyAraha hajAra varSha parayantA,
rAja kInha shrI lakShmI kaMtA|
phira baikuNTha padhAre dhAma,
patitapAvana sItArAma||106||

avadhapurI baikuNTha sidhAI,
nara nArI sabane gati pAI|
sharanAgata pratipAlaka rAma,
patitapAvana sItArAma||107||

bhaktoM ne lIlA hai gAI,
merI vinaya suno raghurAI|
bhUlU.N nahIM tumhArA nAma,
patitapAvana sItArAma||108||

Singer Rakesh Kala
Upload By Lokesh Jangid

ye bhI dekheM sampUrNa sundarakANDa|
jaya shrI rAma|

रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी Video

रामायण मनका १०८ सम्पूर्ण हिंदी Video

Browse all bhajans by Rakesh Kala

Browse Temples in India