सेवक रखलो मात भवानी लिरिक्स | Sevak Rakh Lo Maat Bhawani Tum Apne Darbar Mein Lyrics
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
This is a beautiful devotional bhajan expressing complete surrender to Mata Bhawani. Sung soulfully by Vijay Ji Soni, it reflects the bhakt’s love and longing to serve in the divine darbar of Maa Durga.
सेवक रखलो मात भवानी तुम अपने दरबार में लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: हमदम मेरे
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में,
करूँ बुहारी निशदिन मैया,
मैं तेरे दरबार में,
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में।।
गंगाजल से मैं तेरे,
चरण पखारूंगा,
रोज नया श्रृंगार कर,
तुम्हे निहारूँगा,
चुनरिया लाऊंगा,
चोला सिलवाऊंगा,
किनारी गोटे की लगवा,
उसे मैं खूब सजाऊंगा,
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में।।
चुन चुन कली गुलाब की,
हार बनाऊंगा,
अपने हाथों गूंथकर,
तुम्हे पहनाउंगा,
लगा कर के इतर,
तेरा महकाऊँ दर,
नजर लग जाए ना तुझको,
तुम्हारी नजर उतारूंगा,
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में।।
रोज नए नीत प्रेम से,
भजन बनाऊंगा,
चरणों में तेरे बैठ के,
तुम्हे सुनाऊंगा,
करूँ दर्शन तेरा,
माँ हर लो दुःख मेरा,
दो आशीर्वाद बालक को,
सदा गुण तेरे गाऊंगा,
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में।।
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में,
करूँ बुहारी निशदिन मैया,
मैं तेरे दरबार में,
सेवक रखलो मात भवानी,
तुम अपने दरबार में।।
सेवक रखलो मात भवानी भजन Video
देखिए सेवक रखलो मात भवानी तुम अपने दरबार में – भक्ति भाव से भरपूर यह वीडियो।
Singer: Vijay Ji Soni
📖 Related: मैं आया तेरे द्वार हे बजरंगी | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans