शबरी मगन है राम भजन में भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
शबरी मगन है राम भजन में भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

शबरी मगन है राम भजन में भजन लिरिक्स

Shabri Magan Hai Ram Bhajan Mein

शबरी मगन है राम भजन में भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: हम तुम्हे इतना प्यार।

शबरी मगन है राम भजन में,
राम दरस की आस है मन में,
देख लूँ राम को इस जीवन में,
देख लूँ राम को इस जीवन में,
राम दरस की आस है मन में,
राम दरस की आस है मन में,
शबरी मगन हैं राम भजन में।।

राह निहारे श्रद्धा से निशदिन,
राम राम रटते जाए पल छिन,
काट रही है इंतजार की घड़ियां,
दिन उंगली पे गिन गिन,
देर ना होगी अब दर्शन में,
राम दरस की आस है मन में,
राम दरस की आस है मन में,
शबरी मगन हैं राम भजन में।।

राम से जोड़े प्रेम के धागे,
लोभ मोह माया मन से त्यागे,
राम का सुमिरन करके सोए,
जय श्री राम की बोल के जागे,
राम का मंदिर है आंगन में,
राम दरस की आस है मन में,
राम दरस की आस है मन में,
शबरी मगन हैं राम भजन में।।

रोम रोम में राम गए है रम,
राम ही गाए सांसों की सरगम,
राम की याद में जब शबरी के,
नैन बरस जाते है छन छन,
राम को देखे वो असुवन में,
राम दरस की आस है मन में,
राम दरस की आस है मन में,
शबरी मगन हैं राम भजन में।।

शबरी मगन है राम भजन में,
राम दरस की आस है मन में,
देख लूँ राम को इस जीवन में,
देख लूँ राम को इस जीवन में,
राम दरस की आस है मन में,
राम दरस की आस है मन में,
शबरी मगन हैं राम भजन में।।

See also  Hum Pe Hai Tera Upkar Beautiful Bhajan of Shri krishna Harmahennder Singh "Romi"

स्वर तृप्ति शाक्या। प्रेषक राजेश सुमन।

शबरी मगन है राम भजन में भजन Video

शबरी मगन है राम भजन में भजन Video

Browse all bhajans by Tripti Shakya

Browse Temples in India

Recent Posts