श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना लिरिक्स

Shyam Tear Manmohak Mukhda Wah Tera Kya Kahna

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना लिरिक्स (हिन्दी)

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा,
उस पर नैन कमाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना,
सिर पे मुकुट ये मणियों वाला,
और घुंघराले बाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना।।

चमक तेरे चेहरे की जैसे,
निकली हर दम धुप है,
देखा ना हमने कभी,
ऐसा प्यारा ये रूप है,
नज़र डाल के कर देता है,
पूरे सभी सवाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना।।

तीन बाण वाले तेरी,
अलग ही निशानी है,
मोरछड़ी की तेरी,
निराली कहानी है,
जिसके सिर पे घूम जाए,
वो हो जाता निहाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना।।

हर दिल को धीरज मिलता,
तेरे दर पे आते ही,
दीवाना वो बन जाए,
दर्शनों को पाते ही,
तेरी ये मुस्कान काटती,
पल में सब जंजाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना।।

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा,
उस पर नैन कमाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना,
सिर पे मुकुट ये मणियों वाला,
और घुंघराले बाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना।।

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना Video

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा वाह तेरा क्या कहना Video

Browse all bhajans by Prerna Mittal
See also  श्याम जी विपदा क्यों सताती है भजन लिरिक्स Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

Browse Temples in India