सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है Video
“सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है लिरिक्स” एक भावपूर्ण भक्ति गीत है जो माँ की ममता, भक्त के समर्पण और राम भक्त हनुमान की भक्ति भावना को हृदयस्पर्शी ढंग से दर्शाता है। इस लोकप्रिय भजन को अपनी दमदार आवाज़ में शिवजीत शर्मा ने गाया है। इसमें माँ, सीता, हनुमान और श्रीराम के बीच के आध्यात्मिक संवाद को भावनाओं के रंगों में पिरोया गया है। यदि आप हनुमान जी भजन, शिवजीत शर्मा भजन, या देवी गीत लिरिक्स खोज रहे हैं, तो यह गीत आपको भक्ति और प्रेम से भर देगा। नीचे दिए गए हिंदी लिरिक्स और वीडियो लिंक के साथ इस सुंदर भजन का आनंद लें।
सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: छुरिया चल जाए
माँ तेरा लाल पूछे,
एक ही सवाल है,
सर में क्यों डाला मैया,
रंग लाल लाल है,
सिर में क्यूँ डाला मैया,
रंग लाल लाल है।।
सीता माता बोली इससे,
पति की उम्र बढ़ेगी,
रक्षा सदा करेगी,
जिधर भी जाए पतिवर मेरे,
उनके कष्ट हरेगी,
इसीलिए डाला मैंने,
रंग लाल लाल है,
सिर में क्यूँ डाला मैया,
रंग लाल लाल है।।
हनुमत जी ने जब यह सोचा,
मेरे भी है स्वामी,
मैं भी इस रंग में रंग जाऊं,
अंग रहे ना खाली,
रंग को लपेट तन पर,
हुए लाल लाल है,
सिर में क्यूँ डाला मैया,
रंग लाल लाल है।।
रामचंद्र ने जब यह देखा,
भक्त बड़ा है भोला,
दे दिया वरदान तभी यह,
मन का संशय खोला,
चोला चढ़ेगा तुम पर,
कलयुग के काल में,
सिर में क्यूँ डाला मैया,
रंग लाल लाल है।।
📖 Related: मैं ता तेरे कोलो महारानी कई होर भी कम कराने ने Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
माँ तेरा लाल पूछे,
एक ही सवाल है,
सर में क्यों डाला मैया,
रंग लाल लाल है,
सिर में क्यूँ डाला मैया,
रंग लाल लाल है।।
गायक: शिवजीत शर्मा
संपर्क: 9802242932
सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है Video
नीचे देखें सर में क्यों डाला मैया रंग लाल लाल है भजन का YouTube वीडियो और इसमें समाए भक्तिरस का आनंद उठाएं।
Explore More Bhajans:
👉 हनुमान जी के अन्य भजन
👉 हिंदी भक्ति गीत संग्रह