सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन लिरिक्स

Sitaram Kaho Radheshyam Kaho

सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन लिरिक्स (हिन्दी)

सीताराम कहो राधेश्याम कहो,
बीती जाए उमरिया रे,
बीती जाए उमरिया रे,
सीता राम कहो राधे श्याम कहो।।

तूने गर्भ में प्रभु से,
किया था वादा,
मैं भजन करूँगा,
हर लो बाधा,
आके भूल गया,
सुख में फूल गया,
ये तेरी बदली नजरिया रे,
सीता राम कहो राधे श्याम कहो।।

तूने जोड़ा यहाँ,
परिवार बड़ा,
पाया धन वैभव,
अधिकार यहाँ,
हुआ अभिमानी,
मति बौरानी,
चला खोटी डगरिया रे,
सीता राम कहो राधे श्याम कहो।।

जो बीत गया,
उसे क्या रोना,
जब जाग गया,
फिर क्या सोना,
होके प्रेम मगन,
करले हरि का भजन,
भरले नैन गगरिया रे,
सीता राम कहो राधे श्याम कहो।।

सीताराम कहो राधेश्याम कहो,
बीती जाए उमरिया रे,
बीती जाए उमरिया रे,
सीता राम कहो राधे श्याम कहो।।

गायक व्यास जी मौर्या।

सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन Video

सीताराम कहो राधेश्याम कहो भजन Video

Browse all bhajans by vyas ji morya
See also  रूप जो मेरे श्याम को भावे रूप वही मैं पाऊं भजन लिरिक्स

Browse Temples in India

Recent Posts