तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी लिरिक्स

Tumhe Yaad Karte Karte Gujre Umariya Sari

तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज बन जाऊं तेरी प्यारी।

तुम्हे याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी,
यही नाम हो जुबां पर,
मोहन मदन मुरारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

स्वांसो का क्या भरोसा,
आए आए या ना आए,
ऐतबार नहीं दिल का,
कब ये भी फिसल जाए,
जल्दी ही आ सम्भालो,
दुविधा में जान हमारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

कैसा तू है रे दिलबर,
दिल की लगी ना जाने,
राधा से दिल लगाया,
भूले क्यों वो ज़माने,
दिवानो जैसी हालत,
क्या ना हुई तुम्हारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

अहसास सब किया जब,
फिर तो ना यूँ सताओ,
हमको भी चार लम्हे,
वो प्रेम के दिखाओ,
नैना तरस रहे है,
कर दो कृपा बिहारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

नैनो की बुरी आदत,
तुमसे नहीं छुपाते,
ये बरसने लगेंगे,
फिर थोड़े दूर जा के,
रोको ना इनको रोको,
बेबस शरण तिहारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

तुम्हे याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी,
यही नाम हो जुबां पर,
मोहन मदन मुरारी,
तुम्हें याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी।।

Singer Rahul Choudhary

तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी Video

तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी Video

Browse all bhajans by Rahul Choudhary
See also  आई फागण की ग्यारस आपा पैदल चाला रे खाटू श्याम जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India