ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है लिरिक्स

Ye Bandhan To Shyam Prem Bandhan Hai

ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: ये बंधन तो।

बंद कर लू इन अंखियों में,
कहीं जाने ना उसे दूंगा,
जब दिल चाहे ये मेरा,
मैं श्याम से मिला करूंगा,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है,
जन्मों का संगम हैं,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

तुम ही मेरी श्रद्धा हो,
तेरी पूजा ही धरम है,
तेरी बताई राह पे चलना,
मेरा तो करम है,
जब जब दुनिया में आऊं,
तेरी ही छाया पाऊं,
तेरे चरणों में अपना,
जीवन अर्पित कर जाऊं,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

किन गलियों में ढूंढू तुझको,
किस मोड़ पे तू मिलता है,
किस पर्वत पे तू रहता है,
किन नदियों संग तू बहता है,
तेरा पता तो मुझको बता दे,
जरा दर्श तो अपना दिखा दे,
कुछ कहना हो अगर तुझको,
तो पलके तो झपका दे,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

मेरे मन के मंदिर की है तू,
सबसे प्यारी मूरत,
चैन मुझे आता है,
जब देखूं तेरी सूरत,
मेरा श्याम है भोला भाला,
वो मन का नहीं है काला,
अंधियारे इस जीवन में,
तूने प्रकाश है डाला,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

बारिश की बूंदे जग देखे,
यहां आंसू कौनो नाही,
बहता पानी सब है पिए,
जहां ठहरा कौनो नाही,
खाली मैं हाथ हूँ आया,
कर्मों की गठरी लाया,
इसके बिना जीवन में,
कुछ और ना है कमाया,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

See also  आयो फागणियो अलबेलो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

बंद कर लू इन अंखियों में,
कहीं जाने ना उसे दूंगा,
जब दिल चाहे ये मेरा,
मैं श्याम से मिला करूंगा,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है,
जन्मों का संगम हैं,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन हैं,
जन्मों का संगम है।।

ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है Video

ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है Video

Browse all bhajans by Sukhjeet Singh Toni

Browse Temples in India